Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में भाकियू मंढार ने डीएम को सौंपा ज्ञापन:छह सूत्रीय मांगों पर आंदोलन की चेतावनी, गेहूं खरीद केंद्र खोलने की मांग

    3 hours ago

    2

    0

    भारतीय किसान यूनियन (मंढार) की मासिक बैठक शुक्रवार को सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में हुई। इसमें जिले भर से आए किसानों ने अपनी विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। किसानों ने खेती से जुड़ी परेशानियों, सरकारी व्यवस्थाओं में आ रही दिक्कतों और भुगतान संबंधी मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। बैठक के बाद संगठन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित छह सूत्रीय मांगों का ज्ञापन डीएम को सौंपा। ज्ञापन में गेहूं क्रय केंद्रों को तत्काल चालू कराने की प्रमुख मांग उठाई गई। किसानों का आरोप है कि कई स्थानों पर क्रय केंद्र समय पर शुरू नहीं हो रहे हैं, जिससे उन्हें उपज बेचने में परेशानी हो रही है। उन्होंने क्रय केंद्रों पर घटतौली और अनावश्यक कटौती रोकने तथा किसानों को तीन दिन के भीतर भुगतान सुनिश्चित करने की भी मांग की। किसानों ने आवारा पशुओं से फसलों को हो रहे नुकसान पर भी चिंता व्यक्त की। उन्होंने खेतों की सुरक्षा के लिए बार्बड वायर और सीमेंट के खंभों पर 50 प्रतिशत अनुदान तथा सामूहिक तारबंदी पर 70 प्रतिशत सब्सिडी देने की मांग की। बेरोजगार युवाओं के लिए 10 लाख रुपए तक का ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध कराने की मांग भी ज्ञापन में शामिल रही। ज्ञापन में पंचकूला-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर सरसावा से दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे तक अधूरी पड़ी सर्विस रोड को शीघ्र पूरा कराने की मांग भी शामिल थी। बजाज ग्रुप की मिलों पर गन्ना भुगतान के बकाए को ब्याज सहित जल्द दिलाने और हाल ही में ओलावृष्टि व बेमौसम बारिश से फसलों को हुए नुकसान का सर्वे कराकर उचित मुआवजा देने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई। भारतीय किसान यूनियन (मंढार) के जिलाध्यक्ष चौधरी मगन कुमार के नेतृत्व में यह ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान प्रदीप नंबरदार, श्याम सिंह राणा, नाथीराम, अनिल कुमार, विक्रम सिंह, संतर पाल, सेठपाल सिंह, कुंवर सिंह, जोगिंदर कुमार और रहवाराम सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद थे। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी समस्याओं का जल्द समाधान नहीं किया गया, तो संगठन बड़े स्तर पर आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में फर्जी चिकित्सक बनाकर इलाज करने वाला गिरफ्तार:अवैध रूप से नर्सिंग होम संचालित कर मरीजों के जीवन से कर रहा था खिलवाड़
    Next Article
    गोरखपुर स्टेशन पर पकड़ी गई अवैध पानी की बोतलें:गैर-स्वीकृत ब्रांड की सप्लाई पर रेलवे सख्त, LPO को भेजी गई जब्त हुई 444 बोतलें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment