Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में भाकियू वर्मा ने PM के नाम ज्ञापन सौंपा:गन्ने का भाव 700 रुपये करने की मांग की, पृथक पश्चिम प्रदेश के लिए आंदोलन तेज करने का ऐलान

    7 hours ago

    2

    0

    सहारनपुर में भारतीय किसान यूनियन वर्मा और पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा ने गन्ने का भाव 700 रुपये प्रति कुंतल करने और किसानों का पूरा कर्ज माफ करने की मांग की। मंगलवार दोपहर 2 बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल मंडलायुक्त कार्यालय पहुंचा और अपर आयुक्त रमेश यादव से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इसमें किसानों की समस्याओं के साथ पृथक पश्चिम प्रदेश बनाने की मांग भी उठाई गई। भगत सिंह वर्मा ने कहा कि सरकार की नीतियों के कारण किसानों पर कर्ज बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि जब बड़े कॉर्पोरेट घरानों के कर्ज माफ हो सकते हैं, तो किसानों के कर्ज भी माफ किए जाने चाहिए। उन्होंने सभी किसानों का कर्ज खत्म करने और स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट के अनुसार सी2 लागत पर 50 प्रतिशत लाभ जोड़कर फसलों का मूल्य तय करने की मांग की। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश को चार हिस्सों में बांटकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 26 जिलों को मिलाकर पृथक पश्चिम प्रदेश बनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इसके लिए संघर्ष जारी रहेगा। ज्ञापन में सहारनपुर, मेरठ, आगरा और बरेली में एम्स, सहारनपुर में आईआईएम और मेरठ में मिनी सचिवालय व हाईकोर्ट बनाने की मांग भी शामिल थी। भगत सिंह वर्मा ने 58 वर्ष से अधिक उम्र के किसानों और मजदूरों को हर महीने 10 हजार रुपये पेंशन देने की मांग की। उन्होंने हाईवे और सड़कों से टोल टैक्स खत्म करने, भूमि अधिग्रहण पर बाजार मूल्य से चार गुना मुआवजा देने और आजीवन 10 प्रतिशत लाभ में हिस्सेदारी देने की मांग भी रखी। उन्होंने मनरेगा को खेती से जोड़कर किसानों को मजदूर उपलब्ध कराने की मांग की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गन्ने का भाव तत्काल 700 रुपये प्रति कुंतल घोषित करने, चीनी मिलें जल्द चालू कराने और पिछले वर्षों का बकाया भुगतान दिलाने की अपील की। भाकियू वर्मा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. अशोक मलिक ने कहा कि किसानों की क्रय शक्ति बढ़ने से ही देश आर्थिक रूप से मजबूत होगा। उन्होंने सभी के लिए शिक्षा और चिकित्सा निशुल्क करने तथा विभागों में भ्रष्टाचार समाप्त करने की मांग की। उन्होंने कहा कि पृथक पश्चिम प्रदेश बनने से क्षेत्र की आठ करोड़ जनता को निशुल्क शिक्षा और चिकित्सा मिल सकेगी। इस दौरान डॉ. परविंदर मलिक, रोहित गौतम, सुरेंद्र सिंह एडवोकेट, मोहम्मद मुकर्रम, चौधरी रामचंद्र गुर्जर, नवीन चौधरी और राहुल त्यागी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बदमाशों की गोली से घायल सिपाही से मिलने पहुंचे अजयराय:बोले-यूपी में कानून व्यवस्था बिगड़ी, ट्रामा सेंटर ने हेल्थ रिपोर्ट में बताया 6 जगह लगी थी चोट
    Next Article
    मऊ में ब्रह्म गायत्री महायज्ञ संपन्न:5 लाख मंत्रों का सामूहिक जप, पूर्णाहुति के बाद भंडारे में उमड़े श्रद्धालु

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment