Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हादसे में जान गंवाने वाले पुलिसकर्मियों का शव जालौन पहुंचा:IG की मौजूदगी में दी जाएगी अंतिम सलामी, हरियाणा में स्कॉर्पियो टकराई थी

    1 hour ago

    2

    0

    यूपी के जालौन के 4 पुलिसकर्मियों समेत 5 की हरियाणा के नूंह में मंगलवार को सड़क हादसे में मौत हो गई थी। हादसे में मरने वालों में 2 दरोगा, 2 सिपाही और एक वादी शामिल हैं। बुधवार की सुबह 8 बजे चारों पुलिसकर्मियों का शव जालौन पहुंचा। उनके शवों के पुलिस लाइन में रखा गया है। पुलिसकर्मियों के परिजन भी वहां पहुंच गए हैं। अंतिम संस्कार 10 बजे के करीब किया जाएगा। पुलिसकर्मी अपहरण के मामले में स्कॉर्पियो से दबिश देने गए थे। लौटते समय ड्राइवर ने एक्सप्रेस-वे पर ओवरटेक करने की कोशिश की। इसी दौरान स्कॉर्पियो बेकाबू हो गई और सामने चल रही दूसरी गाड़ी से जोरदार टक्कर हो गई थी। इसके बाद सभी के शव गाड़ी में बुरी तरह फंसे थे। पुलिसकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद शवों को बाहर निकाला था। चारों पुलिसकर्मी जालौन की उरई कोतवाली में तैनात थे। IG की मौजूदगी में दी जाएगी अंतिम सलामी सभी पुलिसकर्मियों को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम सलामी दी जाएगी। इस दौरान झांसी रेंज के आईजी आकाश कुलहरी जालौन के पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह अपर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर ईशान सोनी भी मौजूद रहेंगे और श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। अंतिम सलामी के बाद सभी पुलिसकर्मियों के पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांवों के लिए रवाना किए जाएंगे, जहां पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। पुलिस लाइन में राजकीय सम्मान की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी और जवान अपने साथियों को अंतिम विदाई देने के लिए पहुंच रहे हैं। अब जानिए पूरा मामला मंगलवार को एक पुलिस टीम स्कॉर्पियो से नूंह में दबिश देकर यूपी लौट रही थी। सुबह के करीब साढ़े 10 बजे थे। हरियाणा के कुंडली-मानेसर-पलवल (KMP) एक्सप्रेस-वे पर धुलावट टोल प्लाजा के पास स्कॉर्पियो एक गाड़ी को ओवरटेक करने लगी। इसी दौरान स्कॉर्पियो बेकाबू होकर सामने चल रही गाड़ी से जा टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए थे। उसमें सवार सभी लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मरने वालों में दरोगा मोहित यादव, दरोगा सत्यभान, कॉन्स्टेबल अशोक कुमार, सर्विलांस टीम के सिपाही प्रदीप और वादी अमरीक सिंह शामिल हैं। सभी पुलिसकर्मी उरई कोतवाली क्षेत्र में तैनात थे। अपहरण केस की जांच में गई थी टीम यह पूरी कार्रवाई एक अपहरण केस से जुड़ी थी। पंजाब के संगरूर में रहने वाले अमरीक सिंह ने 4 मई को उरई कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके मौसेरे भाई बिजेंदर सिंह का अपहरण कर लिया गया था। मामला 32 एकड़ जमीन से जुड़ा है। शिकायत के अनुसार, 4 मई की सुबह ट्यूबवेल की कोठरी में सो रहे बिजेंदर सिंह को 4 बदमाशों ने अगवा कर लिया था। इस दौरान शिकायतकर्ता का मोबाइल भी छीन लिया गया था। पहले घरवालों ने पहले खुद तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिलने पर पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसी मामले की जांच और बरामदगी के लिए SOG टीम हरियाणा गई थी। एसपी जालौन विनय कुमार सिंह ने बताया कि उरई कोतवाली में मुकदमा दर्ज था। टीम अपहृत की बरामदगी के लिए हरियाणा गई थी। हरियाणा पुलिस के साथ समन्वय में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। अब जानिए मृतक पुलिसकर्मियों के बारे में 1. दरोगा सत्यभान (पांच भाइयों में बड़े थे) दरोगा सत्यभान कासगंज जिले के गंजडुंडवारा ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम अलीपुर दादर के रहने वाले थे। वह 5 भाइयों में सबसे बड़े थे। उनके एक भाई सत्यवीर गांव में रहकर खेती करते हैं। दो भाई कीरत और बादल सिंह आगरा में रहते हैं। एक अन्य भाई गुरुदेव झांसी में चकबंदी विभाग में लेखपाल के पद पर तैनात हैं। दरोगा सत्यभान लंबे समय से अपने परिवार के साथ फतेहगढ़ और फर्रुखाबाद के बीच बढ़पुर क्षेत्र में रह रहे थे। उनकी पत्नी का नाम अतर कली है। उनके तीन बेटे और दो बेटियां हैं। बड़े बेटे मंजीत (26) की शादी हो चुकी है। दूसरा बेटा विशाल (23) और तीसरा बेटा बाबू (18) हैं। वहीं बड़ी बेटी आनंदी (30) और छोटी बेटी पूनम (28) हैं। दोनों की शादी हो चुकी है। 2. कॉन्स्टेबल अशोक कुमार कॉन्स्टेबल अशोक कुमार के एक भाई और 3 बहनें हैं। बड़ी बहन लक्ष्मी (38), दूसरी रेखा (35) और सबसे छोटी बहन सुशीला (33) हैं। सभी की शादी हो चुकी है। उनके बड़े भाई इंद्रजीत पिछले 7 साल से परिवार से अलग रह रहे हैं। पिता गुलाब की करीब एक महीने पहले ही हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। 3. दरोगा मोहित यादव एसआई मोहित यादव कन्नौज के आदमपुर गांव के रहने वाले थे। वह मौजूदा समय में उरई में तैनात थे। मोहित की शादी 2013 में नेहा के साथ हुई थी। उनके परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटे हैं। बड़ा बेटा 6 साल का और दूसरा महज 5 महीने का है। मोहित के पिता उदयवीर भी पुलिस विभाग में कार्यरत थे। उनकी साल-2013 में शिकोहाबाद में ड्यूटी के दौरान सड़क हादसे में मौत हो गई थी। पिता की मौत के बाद परिवार की जिम्मेदारी मोहित के कंधों पर आ गई थी। उन्हें मृतक आश्रित कोटे के तहत 2018 में पुलिस विभाग में सब-इंस्पेक्टर (SI) के पद पर नौकरी मिल गई थी। ------------------------------- बंगाल-असम नतीजों से UP के लिए 5 बड़े मैसेज:अब अखिलेश के सामने दोहरी चुनौती, खास वोट बैंक के सहारे जीतना मुश्किल असम और पश्चिम बंगाल में भाजपा को प्रचंड जीत ने यूपी की सियासत में हलचल तेज कर दी है। भाजपा का जहां मनोबल ऊंचा हुआ है, वहीं सपा-कांग्रेस गठबंधन के सामने नई चुनौती खड़ी हो गई है। चुनाव नतीजों ने साफ संकेत दिया है कि 2027 के यूपी चुनाव में मजबूत नेतृत्व और स्पष्ट रणनीति ही जीत दिलाएगी। बंगाल की जीत यूपी के लिए क्या संकेत दे रही है? क्या सपा अब भी मुख्य मुकाबले में बराबर की टक्कर देगी या भाजपा तीसरी बार बड़ी जीत दर्ज करेगी? बंगाल-असम का कौन सा फॉर्मूला यूपी में भी काम करेगा? पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में मई में 45 डिग्री तक पहुंचेगा पारा:अप्रैल में 3 साल की गर्मी का रिकॉर्ड टूटा, कल से बदलेगा मौसम; 15 तारीख से लू लौटेगी
    Next Article
    एटीएम जैसी मशीन से मिलेगा मेट्रो का टिकट:झकरकटी से नौबस्ता तक लग रहीं 36 मशीनें, छुट्टे पैसे न होने से परेशानी नहीं होगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment