Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में बारातियों और ग्रामीणों में चले धारदार हथियार:फतेहपुर में बारात के रास्ते में कार हटाने को लेकर हुआ बवाल, खुकरी चली; 5 घायल, एक देहरादून रेफर

    8 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर के थाना फतेहपुर क्षेत्र में शनिवार शाम को एक शादी की खुशियां उस वक्त अफरातफरी में बदल गईं, जब बारात के रास्ते में खड़ी कार हटाने को लेकर कहासुनी मारपीट में बदल गई। झगड़े के दौरान धारदार हथियार खुकरी के इस्तेमाल की भी बात सामने आई है। घटना में पांच लोग घायल हुए हैं, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, ग्राम फरकपुर नवादा निवासी श्यामलाल पुत्र बाला की पुत्री की बारात थाना जनकपुरी क्षेत्र के ग्राम चकरहेटी से आई थी। बारात गांव में प्रवेश कर रही थी, तभी रास्ते में खड़ी एक कार को हटाने को लेकर दूल्हा पक्ष और स्थानीय लोगों के बीच विवाद हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पहले तीखी बहस हुई, फिर देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और मारपीट शुरू हो गई। चश्मदीदों का कहना है कि बारात में शामिल कुछ सरदार युवक अपने साथ खुकरी लिए हुए थे। आरोप है कि झगड़े के दौरान खुकरी लहराई गई और उससे वार भी किए गए, जिससे कई लोग घायल हो गए। अचानक हुए इस घटनाक्रम से मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। मारपीट में मोंटी पुत्र पिंकी (नवादा) गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पहले सहारनपुर लाया गया, जहां से हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने देहरादून रेफर कर दिया। इसके अलावा सुनील पुत्र जोगिंदर, विनीत पुत्र रोहतास, आशु पुत्र बूबा और भूपेंद्र पुत्र जल सिंह भी घायल हुए हैं। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) फतेहपुर में प्राथमिक उपचार दिया गया। सूचना मिलते ही फतेहपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। पुलिस ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया और मौके पर मौजूद लोगों को समझाकर स्थिति शांत कराई। घटना के बाद गांव में कुछ देर तक तनाव का माहौल रहा, लेकिन पुलिस बल तैनात है। दोनों पक्ष एक ही समुदाय से संबंध रखते हैं। सीओ मुनीश चंद्र ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर ले ली गई है और सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। खुकरी के इस्तेमाल के आरोपों की भी जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में ड्रेस डिजाइनर पर हमला:प्रोटीन पाउडर विक्रेता ने सड़क पर पीटा, FIR दर्ज
    Next Article
    मवाना खुर्द बायपास पर अज्ञात महिला का मिला शव:फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी, हत्या की आशंका

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment