Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में चालान के बाद घंटाघर पर हंगामा:हिन्दू संगठन ने जाम लगाया, पुलिस पर कार्यकर्ता से अभद्रता का आरोप

    8 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर के घंटाघर चौराहे पर वाहन चालान को लेकर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम कर दिया, जिससे शहर की यातायात व्यवस्था बाधित हुई और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस द्वारा किए गए वाहन चालान के बाद कुछ कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए। उनका आरोप है कि चालान के दौरान पुलिसकर्मियों ने उनके साथ अभद्रता और मारपीट की। इसी के विरोध में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता घंटाघर चौराहे पर एकत्रित हुए और प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने चौराहे को चारों ओर से घेर लिया और हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस दौरान मुख्य मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और दोनों ओर से यातायात पूरी तरह ठप हो गया। जाम के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को काफी देर तक परेशानी हुई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। पुलिस को प्रदर्शनकारियों को हटाने और यातायात सुचारु करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। काफी देर बाद जाम खुलवाया जा सका और यातायात सामान्य हुआ। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन और सड़क पर लगा जाम स्पष्ट दिख रहा है। हालांकि, वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। इस पूरे मामले पर एसपी ट्रैफिक शैलेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि ऐसी कोई घटना हुई है, तो इसकी जांच कराई जाएगी और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में पांवधोई नदी हुई जहरीली...मछलियों की मौत:फैक्ट्रियों से डाला जा रहा जहरीला पानी, विभाग नहीं कर रहा कोई कार्रवाई
    Next Article
    युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या की:पहले भी कर चुका था सुसाइड की कोशिश, तनाव से जूझ रहा था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment