Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में पांवधोई नदी हुई जहरीली...मछलियों की मौत:फैक्ट्रियों से डाला जा रहा जहरीला पानी, विभाग नहीं कर रहा कोई कार्रवाई

    10 hours ago

    1

    0

    यूपी के सहारनपुर में ऐतिहासिक धार्मिक स्थल बाबा लालदास बाड़ा से होकर गुजरने वाली पांवधोई नदी फिर विवादों में आ गई। यहां बहने वाली पावधोई नदी के जहरीले पानी से लाखों मछलियों की मौत हो गई है। जिससे आसपास के लोगों में भी भारी रोष है। उनका कहना है कि पांवधोई नदी में फैक्ट्रियों का जहरीला पानी डाला जा रहा है। जिससे जीवनदायिनी नदी मौत बाट रही है। हैरानी की बात है कि संबंधित विभाग भी चुप्पी साधे हुए है। घटना की सूचना मिलते ही धार्मिक संगठनों और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। लोगों में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिला और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की गई। ये स्थल बाबा लालदास की तपोभूमि माना जाता है, जहां रोजाना हजारों श्रद्धालु मछलियों को दाना डालने पहुंचते हैं। ऐसे में अचानक इतनी बड़ी संख्या में मछलियों की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। घाट की देखरेख करने वाले महंत रामलाल तुली ने इसे 'शर्मनाक और सुनियोजित घटना' बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि इससे पहले भी नवरात्रि के दौरान इसी तरह जहरीला पदार्थ डालकर मछलियों को मारा गया था, लेकिन प्रशासन ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। उन्होंने निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। स्थानीय निवासी नीटू सैनी ने कहा कि ये सिर्फ मछलियों की मौत नहीं, लोगों की आस्था पर सीधा हमला है। यहां लोग श्रद्धा से मछलियों को खिलाते हैं, ऐसे में यह घटना बेहद दुखद और गुस्सा दिलाने वाली है। वहीं, महात्मा रामदास उर्फ आलोक बाबा ने मामले को और गंभीर बनाते हुए बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ये कोई सामान्य घटना नहीं है। किसी ने जानबूझकर जहर डालकर मछलियों को मारा है, जिससे इलाके का माहौल खराब किया जा सके। उन्होंने ये भी आशंका जताई कि कुछ लोग मछलियों को मारकर अवैध तरीके से बेचने की फिराक में हो सकते हैं। आलोक बाबा ने नदी के नीले पड़ चुके पानी की ओर इशारा किया और कहा कि खाताखेड़ी इलाके की जीन्स फैक्ट्रियों से निकलने वाला केमिकल युक्त पानी सीधे पावधोई में छोड़ा जा रहा है। अगर ये सच है, तो यह सिर्फ लापरवाही नहीं बल्कि पर्यावरणीय अपराध का मामला बन सकता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नदी में सिर्फ मछलियां ही नहीं, बल्कि कछुए और अन्य जलीय जीव भी रहते हैं, जिनकी जिंदगी भी अब खतरे में है। लोगों ने प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि समय रहते निगरानी होती तो यह घटना रोकी जा सकती थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    युगल लवानिया को भाजपा में नई जिम्मेदारी:मथुरा में जिला आईटी सह संयोजक नियुक्त किया गया
    Next Article
    सहारनपुर में चालान के बाद घंटाघर पर हंगामा:हिन्दू संगठन ने जाम लगाया, पुलिस पर कार्यकर्ता से अभद्रता का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment