Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में DM की अध्यक्षता में समाधान दिवस आयोजित:शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण, भूमि विवादों में संयुक्त कार्रवाई के दिए निर्देश

    8 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर के रामपुर मनिहारान तहसील में शनिवार को जिलाधिकारी मनीष बंसल की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। इसमें क्षेत्र के विभिन्न गांवों और कस्बों से आए लोगों ने अपनी समस्याएं प्रस्तुत कीं। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। समाधान दिवस में कुल 29 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें सर्वाधिक 19 शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित थीं। इसके अतिरिक्त पुलिस विभाग की 2, डूडा विभाग की 2, जिला पंचायत राज की 1, विद्युत विभाग की 1, विकास विभाग की 1, शिक्षा विभाग की 1, आपूर्ति विभाग की 1 तथा श्रम विभाग की 1 शिकायत प्राप्त हुई। अधिकारियों ने कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया, जबकि शेष मामलों को संबंधित विभागों को सौंपकर जल्द समाधान के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने जनशिकायतों के समाधान को शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता बताया। उन्होंने अधिकारियों को शिकायतों के निस्तारण में संवेदनशीलता और मानवीय दृष्टिकोण अपनाने को कहा, ताकि फरियादियों को संतुष्टि मिल सके। उन्होंने विशेष रूप से भूमि विवादों से संबंधित मामलों में प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। समाधान दिवस के दौरान कृषि विभाग की राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन योजना के तहत किसानों को लाभ भी वितरित किए गए। जिलाधिकारी ने 20 किसानों को सोलर ट्रैप, फेरोमैन ट्रैप तथा उड़द और मूंग के 20-20 किलोग्राम बीज प्रदान किए। उन्होंने किसानों को गन्ने के साथ दालों की अंतःफसली खेती अपनाने की सलाह दी, जिससे अतिरिक्त आय बढ़ने और मिट्टी में नाइट्रोजन की मात्रा बढ़ने से उर्वरक खर्च कम होने की बात कही। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने पुलिस अधिकारियों को आमजन की समस्याओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार, डीएफओ शुभम सिंह, उपजिलाधिकारी डॉ. पूर्वा, पीडीडीआरडीए प्रणय कृष्ण, उप निदेशक कृषि संदीप पाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस वृद्धाश्रम में कंप्यूटर बंद, बिजली गुल:सीडीओ ने निरीक्षण कर सुधार के निर्देश दिए
    Next Article
    भदोही में कांग्रेस का मनरेगा जनचौपाल:कांग्रेसी बोले- मनरेगा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का माध्यम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment