Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस वृद्धाश्रम में कंप्यूटर बंद, बिजली गुल:सीडीओ ने निरीक्षण कर सुधार के निर्देश दिए

    10 hours ago

    1

    0

    हाथरस में सीडीओ पीएन दीक्षित ने आज शनिवार को वृद्धाश्रम का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें वृद्धाश्रम में कंप्यूटर बंद और बिजली आपूर्ति बाधित मिली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए। यह निरीक्षण समाज कल्याण विभाग के माध्यम से एक स्वैच्छिक संस्था द्वारा संचालित नगला भुस मीतई आगरा रोड स्थित वृद्धाश्रम का था। निरीक्षण के समय प्रबंधक नीतू मिश्रा, भंडार प्रभारी कोमल सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित थे। वृद्धाश्रम में कुल 68 वृद्धजन पंजीकृत हैं। निरीक्षण के दौरान 58 वृद्ध संवासी और 11 कर्मचारी मौके पर मौजूद पाए गए। संवासियों से नाश्ते और भोजन के बारे में पूछने पर बताया गया कि सुबह चाय और पोहा दिया गया था। उन्होंने यह भी बताया कि निर्धारित मेनू के अनुसार नाश्ता और भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान संस्था में लगा कंप्यूटर चालू नहीं मिला। सीडीओ ने वार्डन को निर्देश दिए कि कंप्यूटर को तत्काल ठीक कराकर चालू कराया जाए। वार्डन ने बताया कि संस्था में चार सीसीटीवी कैमरे लगे हैं और सभी चालू स्थिति में पाए गए। बिजली व्यवस्था की जांच के समय वृद्धाश्रम में विद्युत आपूर्ति नहीं हो रही थी। अधिकारियों ने बताया कि विद्युत ट्रांसफार्मर फुंक जाने के कारण बिजली नहीं आ रही है। सीडीओ ने विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता को तत्काल ट्रांसफार्मर सही कराने के निर्देश दिए। इस दौरान संस्था में स्थापित जनरेटर से बिजली की आपूर्ति की जा रही थी। अधीक्षिका ने जानकारी दी कि 40 वृद्धजन वृद्धावस्था पेंशन प्राप्त कर रहे हैं, और 21 वृद्ध संवासियों के आयुष्मान कार्ड जारी हो चुके हैं। सीडीओ ने निर्देश दिए कि नियमानुसार शत-प्रतिशत आयुष्मान कार्ड जारी करना सुनिश्चित किया जाए, और जिन वृद्धजनों को पेंशन प्राप्त नहीं हो रही है, उनके अभिलेख पूर्ण कर पेंशन चालू कराई जाए। अधीक्षिका ने यह भी बताया कि छर्रा से डॉक्टर नियमित रूप से सप्ताह में तीन दिन आकर वृद्धजनों का स्वास्थ्य परीक्षण करते हैं और समय-समय पर स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन भी किया जाता है। एक दिन पहले ही स्वास्थ्य परीक्षण किया गया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नगर निगम कार्यकारिणी के निर्विरोध उपाध्यक्ष बने अनिल वर्मा:मेरठ में एक बार कैंसल होने के बाद शनिवार को हुआ चुनाव, कोई प्रत्याशी नहीं आया सामने
    Next Article
    सहारनपुर में DM की अध्यक्षता में समाधान दिवस आयोजित:शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण, भूमि विवादों में संयुक्त कार्रवाई के दिए निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment