Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में फंदे पर लटका मिला किशोरी का शव:छेड़छाड़ और वीडियो वायरल की धमकी से परेशान होकर किया सुसाइड, एक युवक कर रहा था परेशान

    8 hours ago

    2

    0

    सहारनपुर के थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव पिंजौरा में एक 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी का घर में फंदे पर लटका शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लेते हुए पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना रविवार देर शाम की बताई जा रही है। थाना देहात कोतवाली क्षेत्र की शिवपुरी एक्सटेंशन कॉलोनी निवासी मृतका के पिता मनोज कुमार शर्मा ने आरोप लगाया कि गांव का ही एक युवक उनकी बेटी को लंबे समय से परेशान कर रहा था। पिता के अनुसार, उनकी बेटी कई बार घर आकर युवक द्वारा परेशान करने की शिकायत भी कर चुकी थी। पिता के मुताबिक, कुछ दिन पहले किशोरी किसी काम से घर से बाहर गई थी और देर तक वापस नहीं लौटी। जब वह घर पहुंची तो परिजनों ने उसे डांट दिया। इसी दौरान आरोपी युवक अपने कुछ साथियों और बहन के साथ घर में घुस आया। आरोप है कि उन्होंने मनोज कुमार के साथ मारपीट की और धमकी दी। हालांकि बाद में आरोपी पक्ष ने माफी मांग ली थी। परिवार का आरोप है कि आरोपी युवक ने किशोरी के अश्लील वीडियो बना लिए थे और उन्हें वायरल करने की धमकी देकर उसे लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था। इसी दबाव के चलते किशोरी ने रविवार शाम करीब 5:30 बजे घर में फांसी लगाकर सुसाइड कर ली। घटना के समय पिता काम पर गए हुए थे और मां भी दूध लेने बाहर गई हुई थीं। घर में केवल छोटा भाई मौजूद था। पिता जब करीब 6:10 बजे घर लौटे तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। इसके बाद परिवार में कोहराम मच गया और पुलिस को सूचना दी गई। थाना कोतवाली देहात प्रभारी सुनील नागर ने बताया कि अभी तक तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने के बाद मामले में विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में बोरिंग के दौरान करंट लगने मजदूर की मौत:एचटी लाइन से टकराया पाइप, मिस्त्री गंभीर घायल
    Next Article
    हरदोई में किसानों ने DM को ज्ञापन सौंपा:नीलगाय और गेहूं खरीद सहित कई समस्याओं के समाधान की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment