Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में होमगार्ड भर्ती का एग्जाम शुरू:24 सेंटर पर तीन दिन तक चलेगा एग्जाम; बेल्ट, कुंडल बाहर निकलवाए

    13 hours ago

    2

    0

    उत्तर प्रदेश होमगार्ड एनरोलमेंट-2025 की बहुप्रतीक्षित लिखित परीक्षा सहारनपुर में 24 सेंटरों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो चुकी है। पहली पाली में अभ्यर्थियों की चेकिंग कर एग्जाम सेंटर में भेजा रहा है। सबसे पहले उनकी चेकिंग हो रही है, जो भी अतिरिक्त वस्तुएं पहनी है उसे बाहर निकलवाया जा रहा है। उसके बाद आंखों की स्केनिंग की जा रही है। उसके बाद एग्जाम रुम में भेजा रहा है। वहीं, आसपास की दुकानों को बंद कराया गया है। एग्जाम सेंटर के बाहर किसी को भी मोबाइल चलाने से रोका जा रहा है। सुबह से ही परीक्षा केंद्रों के बाहर अभ्यर्थियों की लंबी कतारें है। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित की जा रही है। प्रशासन का दावा है कि परीक्षा को नकलविहीन और पारदर्शी बनाने के लिए इस बार पहले से कहीं ज्यादा सख्त इंतजाम किए गए हैं। ये एग्जाम 27 अप्रैल तक लगातार चार दिनों तक प्रतिदिन दो पालियों में होगी। इसमें कुल 59,040 परीक्षार्थी अपनी किस्मत आजमाएंगे। परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिले में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। हर केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट और सहायक केंद्र व्यवस्थापक की तैनाती की गई है। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरों से पूरी निगरानी रखी जा रही है। धारा 163 के तहत 100 मीटर के दायरे में केवल परीक्षार्थी, ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी और सुरक्षाकर्मियों को ही प्रवेश की अनुमति होगी। इसके साथ ही परीक्षा अवधि में केंद्र से एक किलोमीटर के दायरे में फोटो कॉपी और स्कैनर की दुकानों को बंद रखा जाएगा। परीक्षा को सफल बनाने के लिए बड़े स्तर पर अधिकारियों और पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। जिसमें राजपत्रित अधिकारी 5, इंस्पेक्टर 32, सब इंस्पेक्टर 185, हेड कांस्टेबल 227, कांस्टेबल 209 शामिल है। एसएसपी अभिनंदन सिंह के अनुसार, सभी केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। अभ्यर्थियों को प्रवेश से पहले गेट पर सघन चेकिंग से गुजरना होगा। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या अनुचित साधनों के इस्तेमाल पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। ये बनाए गए सेंटर
    Click here to Read more
    Prev Article
    डिप्टी सीएम बोले-संगठन सरकार से बड़ा होता है:ब्लॉक, थाना और तहसील पर हो समाधान, जनता को न दौड़ाएं लखनऊ
    Next Article
    चंदौली के भोला भारती पर 25 हजार का इनाम घोषित:हिस्ट्रीशीटर धर्मेंद्र भारती का भाई, फायरिंग मामले में वांछित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment