Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में ईद से पहले शांति समिति की बैठक:प्रशासन ने सौहार्द, सुरक्षा, साफ-सफाई पर दिए निर्देश, SSP की अराजकतत्वों को चेतावनी

    10 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर में ईद के त्योहार के मद्देनजर शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से बुधवार को जिला प्रशासन ने शांति समिति की बैठक आयोजित की। यह बैठक कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में हुई, जिसकी अध्यक्षता जिलाधिकारी मनीष बंसल ने की। इसमें पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों, धार्मिक गुरुओं, आयोजकों और संभ्रांत नागरिकों ने भाग लिया। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने सभी नागरिकों से आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ ईद मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सहारनपुर की गंगा-जमुनी तहजीब पूरे देश में एक मिसाल है, जिसे बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। डीएम ने इस बात पर जोर दिया कि सभी धर्म शांति और प्रेम का संदेश देते हैं, इसलिए कोई भी ऐसा कार्य नहीं होना चाहिए जिससे किसी की धार्मिक भावनाएं आहत हों। डीएम बंसल ने अधिकारियों को ईद से पहले सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए। इनमें शहर में निर्बाध विद्युत एवं जल आपूर्ति सुनिश्चित करना और मस्जिदों तथा ईदगाहों के आसपास विशेष साफ-सफाई की व्यवस्था करना शामिल है। उन्होंने यह भी कहा कि नमाज के दौरान भीड़ प्रबंधन का ध्यान रखते हुए ईदगाहों और मस्जिदों की क्षमता के अनुसार ही नमाज अदा कराई जाए। एसएसपी अभिनंदन ने स्पष्ट किया कि शांति भंग करने वाले तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। उन्होंने नागरिकों से ऐसे किसी भी तत्व की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की। एसएसपी ने सोशल मीडिया पर अफवाहें फैलाने से बचने और बिना पुष्टि के किसी भी संदेश को आगे न बढ़ाने की भी हिदायत दी। बैठक में यह भी निर्देश दिए गए कि सभी थाना स्तर पर शांति समिति की बैठकें आयोजित की जाएं, ताकि स्थानीय समस्याओं का समय रहते समाधान किया जा सके। इसके अतिरिक्त, खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के लिए भी कहा गया। इस अवसर पर नगर आयुक्त, पुलिस अधीक्षक, अपर जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और शांति समिति के सदस्य उपस्थित रहे। प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे ईद को पारंपरिक तरीके से शांतिपूर्ण माहौल में मनाएं और व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रदेश के सर्वांगीण विकास के प्रतीक बन रहे-जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा:कासगंज में विश्वकर्मा, कन्या जन्मोत्सव योजना के लाभार्थियों को किट वितरित
    Next Article
    सपा महिला विंग ने गैस सिलेंडर लेकर किया प्रदर्शन:फर्रुखाबाद कलेक्ट्रेट पर महंगाई के खिलाफ उठाई आवाज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment