Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में जाम खुलवाने सड़क पर उतरे सांसद इमरान मसूद:खुद संभाली ट्रैफिक व्यवस्था, एक-एक करके गाड़ियों को निकलवाया

    4 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद सड़क पर खड़े होकर ट्रैफिक व्यवस्था संभालते नजर आए। इसका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह ट्रक और अन्य वाहनों को निकलने का इशारा करते दिख रहे हैं। वीडियो में वह कार और ई-रिक्शा चालकों से कहते सुनाई दे रहे हैं- इधर से निकलो, जल्दी चलो। यह वीडियो मानकमऊ तिराहा क्षेत्र का है। यहां अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। इस तिराहे से एक रास्ता अंबाला की ओर जाता है, जिससे ट्रैफिक रहती है। जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात सांसद अपने परिवार के साथ घर लौट रहे थे। इसी दौरान वे जाम में फंस गए। जाम अधिक होने पर उन्होंने खुद वाहन से उतरकर ट्रैफिक संभालना शुरू कर दिया। कुछ देर तक उन्होंने सड़क पर खड़े होकर वाहनों को व्यवस्थित तरीके से निकलवाया, जिसके बाद यातायात सुचारु हो सका। देखिए 2 तस्वीरें… 500 मीटर दूर इमरान मसूद का घर जानकारी के अनुसार 18 अप्रैल को इमरान मसूद अपने परिवार के साथ उदयपुर घूमने गए थे। वहां 20 अप्रैल को उन्होंने अपनी पत्नी का जन्मदिन मनाया। इसके बाद 21 अप्रैल को लौटते समय वे मानकमऊ तिराहा पर जाम में फंस गए। उनका घर इस तिराहे से करीब 500 मीटर दूरी पर है। काफी देर तक जाम नहीं खुलने पर उन्होंने खुद ही ट्रैफिक व्यवस्था संभाल ली। मौके पर मौजूद लोगों को समझाते हुए उन्होंने वाहनों को एक-एक कर व्यवस्थित तरीके से निकलवाना शुरू किया। इस दौरान वे ट्रैफिक पुलिस की तरह गाड़ियों को दिशा देते नजर आए। कुछ ही देर में जाम खुल गया और यातायात सामान्य हो गया। इस दौरान इमरान मसूद के ट्रैफिक संभालने का वीडियो किसी ने बना लिया। इसके बाद सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। अब जानिए इमरान मसूद के बारे में… इमरान मसूद सहारनपुर से कांग्रेस के लोकसभा सांसद हैं। वे पहले सहारनपुर नगर परिषद के अध्यक्ष रह चुके हैं और मुजफ्फरबाद विधानसभा क्षेत्र (अब बेहट) से विधायक भी रहे हैं। कांग्रेस में वे प्रदेश उपाध्यक्ष, सलाहकार परिषद के सदस्य और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव जैसे पद संभाल चुके हैं। 2017 में उन्होंने नकुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा, लेकिन भाजपा के धर्म सिंह सैनी से हार गए। 7 अक्टूबर 2023 को वे फिर से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में शामिल हुए। इसके बाद 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने सहारनपुर से भाजपा के राघव लखनपाल को हराकर जीत दर्ज की और सांसद बने। -------------------- ये खबर भी पढ़िए- पीले सूट में कोर्ट आई नीले ड्रम वाली मुस्कान: बॉयफ्रेंड साहिल 6 महीने की बेटी को निहारता रहा; वीडियो में सौरभ हत्याकांड शर्म से आंखें नीची, मास्क से चेहरा छिपाए, गोद में 6 महीने की बेटी लिए जब नीले ड्रम वाली मुस्कान मेरठ कोर्ट पहुंची, तो हर कोई उसे देखना चाहता था। पुलिस के घेरे के बीच बेटी को सीने से लगाए कभी उसकी पीठ थपथपाती तो कभी संभालती। बॉयफ्रेंड साहिल के साथ 13 महीने बाद वह पब्लिक के सामने आई। पेशी के दौरान उसके साथ आए साहिल के लुक में भी बदलाव दिखा। उसने फ्रेंच कट दाढ़ी रखी है, बाल थोड़े बड़े दिखे और हाथ में फ्रेंड्स लिखा बैंड पहन रखा था। मेरठ का चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड VIDEO में देखिए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    पराली मिट्टी की आत्मा है इसे जलाएं नहीं:जलाने से पर्यावरण, भूमि की उर्वरता पर पड़ता है गंभीर असर
    Next Article
    उन्नाव में सड़क हादसे में किसान की मौत:काम के लिए बाहर निकले थे, टक्कर मारकर फरार हुआ वाहन चालक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment