Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में कु–कॉइन एप से ठगी करने वाला अरेस्ट:ट्रेडिंग के नाम पर की थी 1.31 करोड़ की ठगी, हिमाचल से दबोचा, बॉस बनना चाहता था आरोपी

    2 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर में ट्रेडिंग में मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर 1.31 करोड़ रुपए की साइबर ठगी करने वाले शातिर जालसाज को साइबर क्राइम पुलिस ने हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से मोबाइल फोन, डेबिट कार्ड, चेकबुक, नकदी समेत 11 तरह के सामान बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए उसे कोर्ट में पेश किया है। एसपी सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि बेहट रोड स्थित मंगलम एंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर अंशुल गुप्ता ने 16 फरवरी 2026 को साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि KU COIN (ऐप) और MING COIN (ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म) के नाम पर उनसे ऑनलाइन संपर्क किया गया और अधिक मुनाफे का लालच देकर उनसे कुल 1,31,25,200 रुपए निवेश करवा लिए गए। पीड़ित के मुताबिक, जब उन्होंने अपना पैसा वापस निकालने की कोशिश की तो रकम रिफंड नहीं हुई, जिसके बाद उन्हें ठगी का एहसास हुआ। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान संदिग्ध मोबाइल नंबर की ट्रेसिंग की गई, जिसमें लोकेशन हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में मिली। इसके बाद पुलिस टीम तुरंत वहां रवाना हुई और लोकेशन के आधार पर एक होटल में दबिश देकर आरोपी भूपेंद्र सिंह (43) निवासी झेलवाला, जिला जयपुर (राजस्थान) को 1 अप्रैल 2026 को शाम करीब 4:42 बजे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ‘राइजिंग स्टार आइडिया कॉरपोरेशन’ नाम की कंपनी से जुड़ा है। इसी कंपनी के बैंक खाते में पीड़ित से ट्रेडिंग के नाम पर करीब 12 लाख रुपए ट्रांसफर किए गए थे। आरोपी अलग-अलग लोगों को ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म के जरिए निवेश के लिए फंसाता था और फिर रकम हड़प लेता था। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से 25,650 रुपए नकद, विदेशी मुद्रा, एक रेडमी नोटपैड, दो स्मार्टफोन, 13 चेकबुक, 22 डेबिट कार्ड, एक भरा हुआ चेक, ब्लैंक चेक, पैन कार्ड, वोटर आईडी, चार फ्लाइट टिकट और दो कंपनियों की मुहरें बरामद की। पुलिस के अनुसार, बरामदगी के आधार पर मुकदमे में बढ़ोतरी भी की गई है। अधिकारियों का कहना है कि मामले में अन्य आरोपियों और नेटवर्क की भी जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फर्रुखाबाद में हनुमान जयंती पर उमड़ी भक्तों की भीड़, VIDEO:मंदिरों को झालरों और फूलमालाओं से सजाया, कन्या भोज कराया गया
    Next Article
    गोरखपुर में आज सुबह से तेज धूप:आने वाले दिनों में 40 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान, दोपहर में सतर्कता जरूरी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment