Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में आज सुबह से तेज धूप:आने वाले दिनों में 40 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान, दोपहर में सतर्कता जरूरी

    2 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में गर्मी ने अब अपना असर साफ तौर पर दिखाना शुरू कर दिया है। गुरुवार सुबह से ही आसमान पूरी तरह साफ रहा और तेज धूप खिली रही। सुबह के समय ही तापमान में बढ़ोतरी महसूस होने लगी, जिससे लोगों को दिन चढ़ते ही गर्मी का अहसास होने लगा और सड़कों पर निकलने वालों को धूप चुभने लगी। सुबह से 30 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के कारण लोगों को हल्की राहत जरूर मिली, लेकिन तेज धूप के चलते गर्मी की तपिश बनी हुई है। दोपहर के समय धूप और ज्यादा तेज हो रही है, जिससे बाहर निकलना लोगों के लिए मुश्किल साबित हो रहा है। आज 35 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। दिन का तापमान तेजी से बढ़ रहा है, जबकि रात में अभी हल्की ठंडक बनी हुई है। अगले 3-5 दिन में लगातार बढ़ेगा पारा मौसम के रुझान बताते हैं कि आने वाले तीन से पांच दिनों में तापमान में लगातार बढ़ोतरी होगी। अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 22 से 23 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। आसमान साफ रहने से धूप और तीखी होगी। दूसरे हफ्ते में 40 डिग्री तक जा सकता है तापमान मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक अप्रैल के दूसरे हफ्ते तक तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच सकता है। इसके साथ ही गर्म हवाओं का असर भी शुरू हो सकता है, जिससे दिन के समय हालात और ज्यादा गर्म हो जाएंगे। सुबह और शाम के समय हवा चलने से थोड़ी राहत मिल रही है, लेकिन दोपहर में तेज धूप और बढ़ती गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। ऐसे में विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि दोपहर में अनावश्यक बाहर न निकलें, पर्याप्त पानी पिएं और धूप से बचाव के उपाय अपनाएं, ताकि गर्मी के असर से सुरक्षित रहा जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में कु–कॉइन एप से ठगी करने वाला अरेस्ट:ट्रेडिंग के नाम पर की थी 1.31 करोड़ की ठगी, हिमाचल से दबोचा, बॉस बनना चाहता था आरोपी
    Next Article
    फतेहपुर में युवक पर चाकू-कट्टे से हमला, गंभीर घायल:पिता ने दबंगों पर लगाया 4 लाख जबरन मांगने का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment