Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में केस खत्म कराने को टॉवर पर चढ़ा पिता:बेटे पर था छेड़छाड़ का आरोप, दो घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा, नीचे उतारकर उस पर हुई FIR

    3 hours ago

    2

    0

    सहारनपुर के थाना मिर्जापुर क्षेत्र के गांव ताहरपुर में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक व्यक्ति अपने बेटे के खिलाफ दर्ज मुकदमा खत्म कराने की मांग को लेकर बिजली के टॉवर पर चढ़ गया। करीब एक से दो घंटे तक चले इस हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस और ग्रामीणों की समझाइश पर वह नीचे उतर आया। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी युवक शेखर पर एक युवती के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप है। आरोप है कि जब पीड़ित पक्ष ने इसका विरोध किया तो शेखर और उसके परिवार के लोगों ने मिलकर युवती के परिजनों के साथ मारपीट की। इस घटना के बाद पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने शेखर समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। रविवार दोपहर दोनों पक्षों के लोग गांव ताहरपुर में मामले के निपटारे के लिए एकत्र हुए थे। इसी दौरान आरोपी शेखर के पिता महेंद्र अपने बेटे पर दर्ज मुकदमे से आहत होकर पंचायत में शामिल होने के बजाय फिल्मी अंदाज में बिजली के टॉवर पर चढ़ गया। टॉवर पर चढ़कर उसने मुकदमा खत्म करने की मांग करते हुए आत्महत्या की धमकी देनी शुरू कर दी। घटना की सूचना मिलते ही थाना मिर्जापुर पुलिस मौके पर पहुंची। टॉवर पर चढ़े व्यक्ति को देखकर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने संयम बरतते हुए महेंद्र को समझाने का प्रयास किया। करीब एक घंटे से अधिक समय तक चली मशक्कत के बाद परिजनों और ग्रामीणों की मदद से उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी युवक के खिलाफ छेड़छाड़ और मारपीट के मामले में कार्रवाई जारी है। वहीं, टॉवर पर चढ़कर आत्महत्या का प्रयास करने वाले महेंद्र के खिलाफ भी कानून के तहत कार्रवाई पर विचार किया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:BJP का ब्राह्मणों-पिछड़ों पर फोकस, नरेश उत्तम पटेल बोले- इस सरकार से जनता परेशान
    Next Article
    गोविंदनगर विधायक बोले- खूनी सड़क बनवाकर इलाके की तस्वीर बदली:कुछ पुलों का निर्माण पूरा होना बाकी, पार्टी मुझे फिर मौका देगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment