Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोविंदनगर विधायक बोले- खूनी सड़क बनवाकर इलाके की तस्वीर बदली:कुछ पुलों का निर्माण पूरा होना बाकी, पार्टी मुझे फिर मौका देगी

    2 hours ago

    2

    0

    कानपुर की गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र पर लंबे समय से भाजपा का कब्जा रहा है। यहां से मौजूदा विधायक सुरेंद्र मैथानी दूसरी बार विधानसभा पहुंचे हैं। वह पहले उपचुनाव जीतकर विधायक बने थे और फिर 2022 में दोबारा जीत हासिल की। सुरेंद्र मैथानी का दावा है कि उन्होंने क्षेत्र में ऐसे विकास कार्य कराए हैं, जिससे इलाके की तस्वीर बदली है। खासकर वह सड़क जिसे लोग कभी “खूनी सड़क” कहते थे, उसका निर्माण कराना उनकी बड़ी उपलब्धियों में शामिल है। दैनिक भास्कर से बातचीत में उन्होंने अपने कामकाज, अधूरे प्रोजेक्ट और आगामी चुनाव को लेकर विस्तार से बात की। पढ़िए सवाल-जवाब… सवाल: अपने कामकाज को आप 10 में से कितने नंबर देंगे? जवाब: मैं अपने काम को 10 में से 10 नंबर दूंगा। मैं लंबे समय से संगठन से जुड़ा रहा हूं और पार्टी ने मुझ पर भरोसा जताया। उपचुनाव में जब मात्र 37 प्रतिशत वोटिंग हुई थी, तब भी मुझे 21 हजार से ज्यादा वोटों से जीत मिली थी। 2022 के चुनाव में जनता ने मेरे काम को देखा और उसी का परिणाम रहा कि पूरे उत्तर प्रदेश में बड़ी जीत प्रतिशत वाली सीटों में मेरी विधानसभा का नाम शामिल हुआ। सवाल: अपनी विधानसभा में सबसे बड़ा काम आपने कौन सा कराया? जवाब: विधायक बनने के बाद मैंने सबसे पहले सीवर और सड़क के काम पर ध्यान दिया। मेरी विधानसभा में एक ऐसी सड़क थी जिसे लोग कहते थे कि इसे कोई बनवा ही नहीं सकता। लोग उसे “खूनी सड़क” कहते थे। मैंने उसी सड़क का निर्माण कराया। योगी आदित्यनाथ ने मेरे प्रस्ताव पर धनराशि की मंजूरी दी और सड़क का निर्माण पूरा कराया गया। इसके अलावा विधानसभा के हर इलाके में पेयजल की समस्याओं को दूर कराया। मेरी विधानसभा प्रदेश की उन विधानसभा क्षेत्रों में है जहां पेयजल से जुड़े सबसे ज्यादा काम कराए गए हैं। अस्पतालों से लेकर इलाज की व्यवस्था तक कई काम किए गए। क्षेत्र में पुल निर्माण के लिए लगातार प्रयास किया और उसके काम को शुरू कराया। नहरों की सफाई कराई, त्योहारों पर विशेष व्यवस्था कराई और कोरोना काल में खुद जाकर क्षेत्रों में सैनिटाइजेशन कराया। सवाल: ऐसा कौन सा काम है जो अभी आपकी विधानसभा में कराना बाकी है? जवाब: अभी मेरी विधानसभा में कुछ पुलों का निर्माण काम चल रहा है। उन्हें तेजी से पूरा कराना बाकी है। खास बात यह है कि इन पुलों की मांग जनता ने सीधे तौर पर नहीं की थी, लेकिन मुझे लगा कि भविष्य में ये जनता के लिए काफी उपयोगी साबित होंगे। इसलिए अब कोशिश है कि उनका काम जल्द पूरा हो। सवाल: टिकट को लेकर आपकी क्या दावेदारी है? जवाब: मेरी पार्टी और संगठन ही मेरे नेता हैं। मुझे नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ पर पूरा विश्वास है। मेरी पार्टी किसी काम करने वाले कार्यकर्ता की जगह बदलने के बारे में आसानी से नहीं सोचती। मैंने काम किया है, इसलिए मुझे भरोसा है कि पार्टी मुझे दोबारा मौका देगी। सवाल: क्या इस बार भी आपको टिकट मिलेगा? जवाब: यह फैसला पार्टी ही करेगी। मैं संगठन का कार्यकर्ता हूं और पार्टी जो निर्णय करेगी, उसका पालन करूंगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में केस खत्म कराने को टॉवर पर चढ़ा पिता:बेटे पर था छेड़छाड़ का आरोप, दो घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा, नीचे उतारकर उस पर हुई FIR
    Next Article
    सहारनपुर में दो पुलिसकर्मियों पर चार्जशीट की तैयारी:SI एग्जाम में पकड़े गए थे दो पुलिसकर्मियों, एक ने नहीं ली थी लिखित अनुमति

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment