Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में खनन पट्‌टे पर 2 करोड़ की रंगदारी मांगी:धमकी, ब्लैकमेल और काम में बाधा डालने के आरोप, मामले में तीसरा मुकदमा दर्ज

    8 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर के थाना बेहट क्षेत्र के ग्राम नुनयारी में संचालित एक खनन पट्टे को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। शांति एंटरप्राइजेज के साझीदार धनपाल सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में कुछ स्थानीय लोगों पर गिरोह बनाकर रंगदारी मांगने, धमकी देने और झूठे मुकदमों में फंसाने की कोशिश का आरोप लगाया है। तहरीर के मुताबिक, फर्म को नुनयारी क्षेत्र में नदी तल से खनन के लिए पांच साल का पट्टा मिला हुआ है। आरोप है कि गांव के ही सुरेंद्र पुत्र महीपाल, उसके बेटे प्रिंस, ईश्वरपाल, अंशुल समेत अन्य लोग लगातार पट्टे पर पहुंचकर काम में बाधा डालते रहे। ये लोग फर्जी वीडियो और खबरें चलाकर अवैध वसूली का दबाव बनाते थे। पीड़ित के अनुसार, आरोपियों ने पहले छोटी-छोटी रकम कभी 10 हजार, कभी 50 हजार और कभी 1 लाख रुपए मैंनेजर के माध्यम से दिलवाई। वहीं एक व्यक्ति पर हर महीने 15 हजार रुपए वसूली करने का भी आरोप है। डर के कारण अब तक शिकायत नहीं की गई थी। पट्टा चलाना है तो 2 करोड़ दो तहरीर में बताया गया है कि 3 अप्रैल 2026 को एक स्टोन क्रेशर पर हुई बैठक में आरोपियों ने शर्त रखी कि यदि बिना बाधा खनन करना है तो 2 करोड़ रुपए नकद, रोजाना पांच डंपरों का हिस्सा, दो पोकलेन और दो जेसीबी मशीन उनकी लगानी होंगी, साथ ही 10-15 लोगों को नौकरी देनी होगी। ऐसा न करने पर झूठी शिकायतें कर भारी जुर्माना और जेल भिजवाने की धमकी दी गई। पीड़ित ने बताया कि इतनी बड़ी रकम देने में असमर्थता जताने पर समझौते के तहत 1.5 करोड़ रुपए किस्तों में देने, 50 लाख रुपए एकमुश्त देने और आरोपियों की मशीनें व मजदूर लगाने की बात तय हुई। इसी दबाव में 11 से 18 अप्रैल के बीच एक पोकलेन, दो जेसीबी और पांच लोगों को पट्टे पर काम पर लगा दिया गया। 50 लाख देने जा रहे थे, तभी गिरफ्तारी की सूचना धनपाल सिंह के अनुसार, 18 अप्रैल को 50 लाख रुपए नकद देने के लिए वे साथी के साथ तय स्थान पर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में जानकारी मिली कि आरोपी किसी अन्य मामले में रंगदारी वसूली करते समय पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिए गए हैं। इसके बाद वे वापस लौट आए। फिलहाल आरोपियों द्वारा भेजे गए लोग और मशीनें अभी भी पट्टे पर काम कर रही हैं। पीड़ित ने बताया कि 14 और 31 मार्च को डीएम और खनन विभाग को शिकायत दी गई थी, जबकि 31 मार्च को एसएसपी को भी ईमेल भेजा गया। जांच में कोई अनियमितता नहीं पाई गई थी। इसके बावजूद आरोपियों द्वारा लगातार शिकायतें और दबाव बनाया जाता रहा। आरोपियों पर ये मुकदमा तब हुआ है, जब वे जेल में पहले से ही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज पश्चिम सीट पर भाजपा की पहली पसंद विधायक सिद्धार्थ:सपा से पसंदीदा उम्मीदवार तारिक सईद, बसपा से लल्लन पटेल
    Next Article
    आजमगढ़ रियासत से जुड़े जफर ने खुद को मारी गोली:कमरे में खून से लथपथ शव मिला, लखनऊ में प्रॉपर्टी का कारोबार करते थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment