Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में लव जिहाद के खिलाफ बजरंग दल का प्रदर्शन:राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन, अवैध कब्जों पर चिंता जताई

    3 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर में शुक्रवार दोपहर विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न राष्ट्रीय और सामाजिक मुद्दों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी (डीएम) के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा, जिसमें देश में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों, अवैध कब्जों और सामाजिक षड्यंत्रों पर चिंता व्यक्त की गई। ज्ञापन में संगठन ने आरोप लगाया कि देश में ‘लव जिहाद’, जबरन धर्मांतरण और महिलाओं के शोषण की घटनाएं बढ़ रही हैं। इन घटनाओं को सामाजिक सौहार्द और सुरक्षा के लिए खतरा बताया गया। कार्यकर्ताओं का दावा है कि शिक्षित और शहरी क्षेत्रों में भी ऐसे मामले सामने आ रहे हैं, जिनकी निष्पक्ष जांच और कठोर कार्रवाई आवश्यक है। अवैध कब्जों को बताया राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा ज्ञापन में अवैध कब्जों का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। संगठन ने कहा कि वन भूमि, रेलवे और अन्य सरकारी संपत्तियों पर अवैध अतिक्रमण राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने इन कब्जों को हटाने के लिए सख्त प्रशासनिक कदम उठाने की मांग की। हिंदू परिवारों के उत्पीड़न का आरोप ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि कुछ क्षेत्रों में अल्पसंख्यक समुदाय के बीच रहने वाले हिंदू परिवारों को कथित उत्पीड़न का सामना करना पड़ रहा है। खान-पान से जुड़ी घटनाओं का हवाला देते हुए धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने की बात भी कही गई। कड़ी कार्रवाई और सख्त कानून की मांग बजरंग दल के पदाधिकारियों ने मांग की कि ऐसे मामलों में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ त्वरित और कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने जबरन धर्मांतरण रोकने के लिए सख्त कानून लागू करने और जनजातीय तथा संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सुरक्षा व्यवस्था विकसित करने की भी मांग की। मांगें पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया, तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इस अवसर पर विभाग संयोजक शक्ति राणा, विभाग मंत्री आशीष रोड, मनीष योगाचार्य, योगेश चौहान, अनुज सैनी, रवीश कंबोज, ललित, प्रमोद गोस्वामी, आदित्य चौधरी, सोनू वर्मा, संदीप सैनी, अमित कुमार, दीपक राणा, विपुल, शुभम यादव, अनमोल, रोहित त्यागी, सचिन कुमार, शिवा गांधी और शानू पंडित सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अखिलेश ने जहां चाय पी, उस दुकान पर छापा:मालिक बोला- भैया के आने के बाद से परेशान कर रहे, दुकान बंद की
    Next Article
    जन्म प्रमाण पत्र जारी करने में अनियमितता का आरोप:बलिया में वकीलों ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर सुधार की मांग की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment