Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में महिला ने ससुराल वालों पर कराई FIR:दहेज के लिए बेटी समेत घर से निकाला,पति ने झूठ बोलकर की शादी

    3 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर में एक विवाहिता ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता मंतशा ने शिकायत में बताया कि उसकी शादी 1 नवंबर 2022 को इस्लामिक रीति-रिवाज से दानिश के साथ हुई थी। शादी में उसके बीमार और अपाहिज पिता ने अपनी क्षमता से अधिक खर्च करते हुए करीब दो लाख रुपए और जरूरत का सामान दिया था, लेकिन ससुराल वाले इससे खुश नहीं हुए और लगातार कम व घटिया बताकर प्रताड़ित करने लगे। पीड़िता का आरोप है कि शादी के बाद उसे पता चला कि उसका पति पहले से शादीशुदा है और उसकी पहली पत्नी तबस्सुम को मारपीट कर छोड़ चुका है, जिससे उसे एक बेटा भी है। ये बात ससुराल पक्ष ने शादी से पहले छुपाकर धोखे से विवाह किया। इसके बाद ससुराल वाले दहेज में एक बाइक और एक लाख रुपए की मांग करने लगे। मंतशा के मुताबिक, मांग पूरी न होने पर उसे मारपीट कर भूखा रखा जाता था और बीमार होने पर इलाज तक नहीं कराया गया। कई बार जान से मारने की कोशिश भी की गई। इसी दौरान उसने एक बेटी अलीजा को जन्म दिया, जो अभी करीब दो साल की है। पीड़िता ने देवर पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उसने बताया कि देवर अजीम उस पर गलत नजर रखता था और घर में अकेला पाकर जबरदस्ती संबंध बनाने की कोशिश करता था। विरोध करने पर उसे चुप रहने की धमकी दी जाती थी। महिला का कहना है कि 21 जनवरी 2025 और 16 मार्च 2025 को भी उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की कोशिश की गई। दोनों बार पुलिस में शिकायत हुई, लेकिन समझौता करा दिया गया। इसके बावजूद ससुराल वालों का व्यवहार नहीं बदला। आरोप है कि 25 दिसंबर 2025 को पति, सास और देवर ने मिलकर फिर मारपीट की और एक लाख रुपए और बाइक की मांग पूरी न होने पर उसे सिर्फ पहने कपड़ों में ही दो साल की बेटी के साथ घर से निकाल दिया। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता किसी तरह अपने मायके पहुंची और परिजनों को पूरी घटना बताई। परिवार ने ससुराल पक्ष से समझौते की कोशिश की, लेकिन उन्होंने बिना दहेज मांग पूरी हुए कोई बात करने से इनकार कर दिया। पीड़िता ने महिला थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    घटा और हवा से सुहावनी हुई मेरठ की सुबह:सक्रिय हो रहे पश्चिम विक्षोभ के चलते दिन में बदल सकता है मौसम
    Next Article
    घर में मृत पाई गईं तमिल एक्ट्रेस, मौत से पहले पति से हुआ था वीडियो कॉल पर झगड़ा, पुलिस को सुसाइड का शक!

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment