Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में मौलाना कारी इसहाक गोरा की अपील:पाकिस्तानी शादी कल्चर की नकल से बचें, सादगी से करें निकाह

    1 hour ago

    1

    0

    सहारनपुर में जमीयत दावतुल मुस्लीमीन के संरक्षक और देवबंदी आलिम मौलाना कारी इसहाक गोरा ने शादियों में बढ़ते दिखावे पर चिंता जताई है। उन्होंने खास तौर पर पाकिस्तानी शादी कल्चर की बढ़ती नकल को समाज के लिए हानिकारक बताया। मौलाना गोरा ने कहा कि इस्लाम में निकाह को सादा, आसान और बरकत वाला अमल माना गया है, लेकिन मौजूदा समय में इसे दिखावे, फिजूलखर्ची और अनावश्यक रस्मों का बोझ बना दिया गया है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर दिखने वाली पाकिस्तानी शादियों की चकाचौंध से प्रभावित होकर लोग उसी राह पर चल पड़े हैं, जबकि इन रस्मों का इस्लामी शिक्षाओं से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने याद दिलाया कि वह इससे पहले भी पाकिस्तानी धारावाहिकों पर आपत्ति जता चुके हैं। उनके अनुसार तलाक और खुला जैसे मामलों में बढ़ोतरी के पीछे इन धारावाहिकों का प्रभाव भी एक कारण है, जो समाज की नींव को कमजोर कर रहा है। बुधवार को जारी वीडियो बयान में मौलाना ने कहा कि आज लोग इस्लामी शिक्षाओं से दूर होते जा रहे हैं। शादियों को आसान बनाने के बजाय उन्हें आडंबर और दिखावे का माध्यम बना लिया गया है। पाकिस्तानी शादी कल्चर की अंधी नकल गलत परंपराओं को बढ़ावा दे रही है, जो स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने कहा कि किसी भी समाज की हर चीज अनुकरणीय नहीं होती। सोशल मीडिया पर आकर्षक दिखने वाली हर परंपरा धार्मिक रूप से सही हो, यह जरूरी नहीं है। इसलिए लोगों को समझदारी से निर्णय लेना चाहिए और शरीयत के सिद्धांतों को अपनाना चाहिए। मौलाना ने मुसलमानों से अपील की कि शादियों को सादगी, मर्यादा और धार्मिक नियमों के अनुसार संपन्न करें, ताकि यह रिश्ता रहमत और बरकत का माध्यम बने, न कि बोझ और दिखावे का जरिया। उनके बयान के बाद समाज में शादियों में बढ़ती फिजूलखर्ची और बाहरी संस्कृति की नकल को लेकर बहस तेज हो गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीजफायर... ईरानी झंडों के साथ सड़कों पर उतरे लोग; देखें जश्न की तस्वीरें
    Next Article
    बेटे के मौत के सदमे में मां की गई जान:एक ही रात में दोनों के निधन से गांव में पसरा मातम, प्रॉपर्टी डीलर था बेटा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment