Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर बदमाश गिरफ्तार:पैर में लगी गोली, अवैध हथियार बरामद; एक साथी फरार

    1 hour ago

    1

    0

    सहारनपुर के थाना चिलकाना क्षेत्र में बीती रात पुलिस और गोकश बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया, जिसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि, उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहा। घायल बदमाश का अस्पताल में इलाज जारी है। सीओ सदर मुनीश चंद्र ने बताया कि थाना चिलकाना पुलिस टीम बीती रात गांव बुड्ढा खेड़ा से संगमोर जाने वाले रास्ते पर परागपुर के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि परागपुर से घाटहेड़ा जाने वाले मार्ग पर स्थित एक बाग में कुछ लोग गोकशी की तैयारी कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल बताए गए स्थान पर पहुंची। बाग में आम के पेड़ के पास दो संदिग्ध व्यक्ति एक गोवंश के साथ दिखाई दिए। पुलिस ने दोनों को रुकने और सरेंडर करने को कहा, लेकिन खुद को घिरा देख बदमाशों ने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चलाई। इस दौरान एक बदमाश के दाहिने पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। अपने साथी को घायल होते देख दूसरा बदमाश मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को तुरंत गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान उस्मान उर्फ मानी पुत्र नानू के रूप में हुई है, जो मूल रूप से थाना कुतुबशेर क्षेत्र की कमेला कॉलोनी का निवासी है और वर्तमान में बुड्ढा खेड़ा में रह रहा था। आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस, गोकशी के उपकरण, एक लाइटर और एक जिंदा गोवंश बरामद किया गया है। सीओ सदर के अनुसार, गिरफ्तार बदमाश उस्मान उर्फ मानी के खिलाफ जनपद के विभिन्न थानों में गोकशी, चोरी, एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट सहित लगभग डेढ़ दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। वह थाना कुतुबशेर का हिस्ट्रीशीटर भी है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में लगातार कांबिंग अभियान चला रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की बड़ी खबरें:कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री मोहसिना किदवई का निधन, बाराबंकी में जन्म, मेरठ-आजमगढ़ से सांसद रहीं
    Next Article
    गोरखपुर में बारिश से 10°C तक लुढ़का तापमान:स्कूली बच्चे भीगते हुए पढ़ने गए, 40km की स्पीड से हवा ने बढ़ाई ठंडी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment