Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रामपुर में बारिश की बूंदों से गेहूं कटाई पर ब्रेक:किसान चिंतित, कृषि अधिकारी बोले- जल्द शुरू होगा कटाई

    2 hours ago

    1

    0

    रामपुर में हल्की बारिश ने गेहूं की कटाई पर रोक लगा दी है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। खेतों में खड़ी और पहले से कटी फसल पर इसका असर दिखने लगा है। जिले के विभिन्न इलाकों में मौसम का अलग-अलग प्रभाव देखा जा रहा है। रामपुर नगर क्षेत्र में कुछ समय के लिए तेज बारिश हुई, जबकि मिलक, शाहबाद, बिलासपुर और स्वार-टांडा क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी जारी है। इन परिस्थितियों में गेहूं की कटाई का काम पूरी तरह ठप पड़ गया है। सबसे अधिक चिंता उन किसानों को है जिनकी फसल तेज हवा के कारण पहले ही खेतों में गिर चुकी थी। अब ऐसे खेतों में फसल को और अधिक नुकसान होने की आशंका बढ़ गई है। चिट्ठी रामनगर के एक किसान ने बताया कि हल्की बारिश भी गेहूं को काला कर सकती है, जिससे दाने की गुणवत्ता प्रभावित होगी और बाजार में उचित मूल्य नहीं मिल पाएगा। हाजी नगर गांव के एक अन्य किसान के अनुसार, यदि मौसम जल्द साफ नहीं हुआ तो फसल को भारी नुकसान हो सकता है। हालांकि, जिला कृषि अधिकारी कुलदीप सिंह राणा ने किसानों को आश्वस्त किया है। उन्होंने कहा कि गेहूं की फसल पूरी तरह पक चुकी है और अभी तक कोई भारी बारिश नहीं हुई है। मौसम साफ होते ही कटाई का काम फिर से शुरू हो जाएगा और फिलहाल बड़े नुकसान की संभावना नहीं है। गौरतलब है कि रामपुर जिले में लगभग 1.48 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में गेहूं की खेती होती है। जिले का कुल उत्पादन करीब 6.39 लाख मीट्रिक टन है, जबकि औसत उत्पादकता 42.98 क्विंटल प्रति हेक्टेयर है। फिलहाल, किसान आसमान की ओर देख रहे हैं। आने वाले कुछ दिन बेहद महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि मौसम की यह हल्की करवट भी उनकी मेहनत पर भारी पड़ सकती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूट्यूबर महक-परी और पड़ोसियों में चले जमकर लाठी-डंडे:संभल में बच्चों के खेल के मामूली विवाद में मारपीट, दोनों पक्ष से कई घायल, मुकदमा दर्ज
    Next Article
    नोएडा में ड्रेस जूते किसी भी दुकान से ले सकेंगे:7.23 प्रतिशत से अधिक फीस बढ़ाने पर लगेगा जुर्माना, मान्यता रद्द हो सकती है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment