Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़ में खैर लकड़ी का तस्कर अरेस्ट:25 क्विंटल खैर लकड़ी बरामद, दो गाड़ियां और अवैध हथियार बरामद

    11 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर पुलिस ने खैर लकड़ी के एक तस्कर को मुठभेड़ के बाद अरेस्ट किया है। शनिवार को हुई इस कार्रवाई में आरोपी के कब्जे से लगभग 25 क्विंटल खैर की लकड़ी, दो वाहन और अवैध हथियार बरामद किए गए। बरामद लकड़ी की अनुमानित कीमत 25 लाख रुपये बताई जा रही है। यह सफलता थाना मिर्जापुर पुलिस को मिली। एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि एसएसपी अभिनंदन के निर्देश पर जिलेभर में गौकशी, लकड़ी चोरी और एनडीपीएस एक्ट से जुड़े अपराधों की रोकथाम के लिए सघन गश्त और चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मिर्जापुर थाना प्रभारी निरीक्षक सूबे सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम खारा पावर हाउस के पास चेकिंग कर रही थी। चेकिंग के दौरान गांव रहना जानीपुर की ओर से दो वाहन आते दिखाई दिए। पुलिस ने जब उन्हें रोकने का इशारा किया, तो वाहन सवारों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी और जंगल की ओर भागने लगे। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक अभियुक्त को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि अन्य आरोपी जंगल के रास्ते फरार हो गए। पकड़े गए आरोपी की पहचान मोनिश पुत्र रफीक, निवासी गांव शेरपुर पैलो, थाना मिर्जापुर, जिला सहारनपुर के रूप में हुई है। उसके कब्जे से एक देशी तमंचा 315 बोर, एक खोखा कारतूस और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने एक महिंद्रा स्कॉर्पियो (पंजीकरण संख्या UK 07AA 3600), जिस पर फर्जी नंबर प्लेट लगी थी, और एक पिकअप वाहन (UP 11CT 1206) भी जब्त किया। वाहनों में लदी खैर की लकड़ी को पुलिस से छिपाने के लिए पत्ता गोभी की सब्जी से ढका गया था। कुल 41 टुकड़ों में बरामद खैर लकड़ी का वजन लगभग 25 क्विंटल पाया गया। इस मामले में थाना मिर्जापुर में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे कोर्ट में पेश किया जा रहा है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अखिलेश यादव के बयान पर नाराज हुई संत समिति:स्वामी जितेंद्रानंद बोले- सार्वजनिक जीवन में भाषा की मर्यादा का पालन अनिवार्य
    Next Article
    आप का मोदी-ट्रंप ट्रेड डील के खिलाफ प्रदर्शन:कार्यकर्ताओं ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला, जलाई प्रतियां

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment