Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में प्राक्कलन समिति की समीक्षा:योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन, अवैध गतिविधियों पर कार्रवाई और अधिकारियों को कड़े निर्देश

    3 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर में उत्तर प्रदेश विधानसभा की प्राक्कलन समिति (2025-26) की उप समिति के प्रथम अध्ययन दल ने शनिवार शाम सर्किट हाउस सभागार में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक की। समिति के सभापति विधायक मुकेश चौधरी ने बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान विधायक लक्ष्मीराज सिंह, डॉ. वीर विक्रम सिंह, डॉ. मंजू सिवाच और जिला पंचायत अध्यक्ष मांगेराम चौधरी भी उपस्थित रहे। बैठक से पूर्व, समिति के सदस्यों ने उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण एवं शहरी आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया और उनके उत्पादों की सराहना की। जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र और ओडीओपी काष्ठ कला उत्पाद भेंट कर किया। समीक्षा बैठक में पंचायती राज, नगर विकास, जल निगम (ग्रामीण व शहरी), कृषि विपणन, परिवहन, आवास एवं शहरी नियोजन, औद्योगिक विकास, आबकारी, राजस्व, स्वास्थ्य, शिक्षा, ऊर्जा, सिंचाई, समाज कल्याण, श्रम, खाद्य एवं रसद सहित कई विभागों की प्रगति की गहन समीक्षा की गई। सभापति मुकेश चौधरी ने निर्देश दिए कि सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और कोई भी पात्र व्यक्ति वंचित न रहे। उन्होंने निर्माणाधीन परियोजनाओं को गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर जोर दिया। जिन अधिकारियों ने अद्यतन रिकॉर्ड प्रस्तुत नहीं किए या अनुपस्थित रहे, उन्हें लखनऊ में समिति के समक्ष उपस्थित होने के निर्देश दिए गए। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान,अवैध रूप से संचालित अल्ट्रासाउंड केंद्रों को तत्काल सील कर एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए गए। आबकारी विभाग को ओवररेटिंग और अवैध शराब पर सख्ती बरतने के लिए कहा गया। वाणिज्यकर विभाग को राजस्व बढ़ाने के लिए निगरानी मजबूत करने के निर्देश दिए गए। शिक्षा क्षेत्र में प्राथमिक विद्यालयों में कंपोजिट ग्रांट से इनवर्टर लगाने और निपुणशाला विकसित करने के निर्देश दिए गए। पंचायत विभाग को गांवों में लाइब्रेरी और ओपन जिम बनाने के लिए कहा गया। इसके अतिरिक्त,गेहूं क्रय केंद्रों पर किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में एसएसपी अभिनंदन, मुख्य विकास अधिकारी सुमित राजेश महाजन, नगर आयुक्त शिपू गिरी सहित सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पावर प्लांट से केबिल चोरी करने वाले 4 आरोपी अरेस्ट:कानपुर में 1400 रुपए किलो बेचते थे, अब माल खरीदने वालों की तलाश
    Next Article
    सहारनपुर में भगवान परशुराम जयंती मनाई गई:राजनीतिक दलों ने शोभायात्रा का स्वागत कर सामाजिक एकता का संकल्प लिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment