Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में भगवान परशुराम जयंती मनाई गई:राजनीतिक दलों ने शोभायात्रा का स्वागत कर सामाजिक एकता का संकल्प लिया

    4 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर में शनिवार को भगवान परशुराम जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर परशुराम सामाजिक संस्था द्वारा गांधी पार्क स्थित जन्म सभागार में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ खानपुर विधायक उमेश शर्मा और सिद्धपीठ मां शाकंभरी देवी शंकराचार्य आश्रम के महंत सहजानंद महाराज ने भगवान परशुराम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने भगवान परशुराम के आदर्शों पर चलने और समाजहित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। आयोजन में सामाजिक एकता, संस्कारों के संरक्षण और सेवा भाव को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि भगवान परशुराम का जीवन त्याग, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम का संचालन राहुल शर्मा ने किया, जबकि संयोजक विनोद शर्मा ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सुरेंद्र कपिल, मृगेन्द्र त्रिपाठी, पं. अभिषेक कृष्णाश्रेय, प्रगति कौशिक, राहुल लखनपाल, विनम शर्मा, आत्मानुभवी विकास त्यागी, हर्षवर्धन, गोकरणदत्त शर्मा, आदित्य अंगीरस, एनआरआई राकेश शर्मा, शिशु प्रधान और नूतन शर्मा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। जयंती के अवसर पर शहर में एक भव्य परशुराम शोभायात्रा भी निकाली गई, जिसका विभिन्न राजनीतिक दलों ने स्वागत किया। शनिवार दोपहर करीब 3 बजे जिला कांग्रेस कमेटी ने रेलवे रोड स्थित नटराज होटल के सामने एक विशेष कैंप लगाकर शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की और उनका अभिनंदन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहगीरों और शोभायात्रा के प्रतिभागियों के लिए जल और कोल्ड ड्रिंक की व्यवस्था कर सेवा भाव का परिचय दिया। इस स्वागत कार्यक्रम में हमजा मसूद, वरिष्ठ अधिवक्ता आदित्य अंगिरस, पूर्व प्रदेश सचिव प्रवीण चौधरी, जिला प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा, जिला उपाध्यक्ष नितिन शर्मा और पूर्व महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा सहित कई प्रमुख कांग्रेस नेता मौजूद रहे। इसके अतिरिक्त, पूर्व पार्षद सरदार चंद्रजीत सिंह निक्कू, डॉ. अमीर अहमद, अनुज शर्मा, सुधांशु धनगर, सुदेश प्रधान, कुणाल शांडिल्य और मुनीश सहगल भी उपस्थित रहे। समाजवादी पार्टी के टिंकू अरोड़ा के नेतृत्व में भी शोभायात्रा का स्वागत किया गया, जबकि भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी उत्साहपूर्वक इसमें भागीदारी निभाई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में प्राक्कलन समिति की समीक्षा:योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन, अवैध गतिविधियों पर कार्रवाई और अधिकारियों को कड़े निर्देश
    Next Article
    सहारनपुर में संपत्ति विवाद में भाभी पर हमला:आरोपी देवर अरेस्ट , पत्नी के साथ मिलकर हत्या का किया था प्रयास

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment