Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में प्रिंटिंग प्रेस के गोदाम में लगी आग:अग्निशमन विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

    7 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर के थाना कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित गोपाल नगर में रविवार को एक प्रिंटिंग प्रेस के कागज गोदाम में आग लग गई। घटना नुमाइश कैंप चौकी के पास हुई। आग लगने की सूचना तत्काल फायर कंट्रोल रूम को दी गई, जिसके बाद फायर सर्विस को अलर्ट किया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, भूतल पर स्थित एस.पी. एंटरप्राइजेज नामक प्रिंटिंग प्रेस के कागज गोदाम से अचानक धुआं उठने लगा। कुछ ही देर में आग तेजी से फैल गई। गोदाम में बड़ी मात्रा में कागज के साथ-साथ माता रानी के श्रृंगार का सामान भी रखा था, जिससे आग और भड़क गई। आसपास के लोगों ने बाल्टियों और पाइप की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन ज्वलनशील सामग्री अधिक होने के कारण आग पर काबू नहीं पाया जा सका। सूचना मिलते ही फायर सर्विस की दो गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। फायर ब्रिगेड की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर तुरंत मोर्चा संभाला और तीन होज पाइप बिछाकर आग बुझाने का काम शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद अग्निशमन कर्मियों ने आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। इस अग्निकांड में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। समय रहते आग पर नियंत्रण पाने से आसपास के रिहायशी मकानों और गोदाम में रखे अन्य कीमती सामान को भी आग की चपेट में आने से बचा लिया गया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि फिलहाल स्थिति पूरी तरह सामान्य है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट या अन्य तकनीकी कारणों की आशंका जताई जा रही है। विस्तृत जांच के बाद ही वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली के धोपेश्वर नाथ मंदिर में महाशिवरात्रि की धूम:हजारों दीपों से जगमगाया परिसर, सामाजिक एकता का संदेश
    Next Article
    कोरांव में बाइक पुलिया से टकराई, चालक की मौत:दो ममेरे भाई घायल, पशुओं का चारा काटकर लौट रहे थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment