Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में समूह-सखी महिलाओं के वेतन वृद्धि की मांग:जेडीएस ने मुख्यमंत्री के नाम डीएम को ज्ञापन सौंपा

    4 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर में शनिवार को जनता देश संगठन (जेडीएस) ने समूह-सखी महिलाओं के मानदेय में वृद्धि की मांग को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। संगठन का कहना है कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के तहत कार्यरत इन महिलाओं को वर्तमान में बहुत कम मानदेय मिल रहा है, जिससे उनका जीवन यापन मुश्किल हो गया है। जेडीएस के प्रतिनिधियों ने ज्ञापन में बताया कि विभाग द्वारा समूह-सखी महिलाओं से विभिन्न प्रकार के कार्य कराए जाते हैं। इसके बावजूद उन्हें मात्र 800 रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जा रहा है। संगठन का आरोप है कि यह राशि मौजूदा समय में बेहद कम है और इससे महिलाएं अपनी आजीविका ठीक से नहीं चला पा रही हैं। उन्हें शहर में होने वाली बैठकों और कार्यक्रमों में आने-जाने व अन्य खर्च भी कई बार स्वयं वहन करने पड़ते हैं। संगठन ने जानकारी दी कि पिछले डेढ़ वर्षों से समूह-सखी महिलाओं का मानदेय बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। हालांकि, अब तक सरकार की ओर से इस संबंध में कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। जेडीएस ने राज्य सरकार से मांग की है कि समूह-सखी महिलाओं के मानदेय में जल्द बढ़ोतरी कर उन्हें आर्थिक राहत प्रदान की जाए। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि 28 दिसंबर 2025 को संगठन के एक प्रतिनिधिमंडल ने सहारनपुर दौरे पर आए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से भेंट की थी। इस दौरान उन्हें भी एक ज्ञापन सौंपकर समूह-सखी महिलाओं की समस्याओं से अवगत कराया गया था। उस समय उपमुख्यमंत्री ने मामले को गंभीरता से लेने और जल्द समाधान का आश्वासन दिया था, लेकिन इस दिशा में अभी तक कोई निर्णय नहीं हुआ है। संगठन ने सवाल उठाया है कि प्रशासन और सरकार आखिर कब तक समूह-सखी महिलाओं की समस्याओं को नजरअंदाज करती रहेगी। उन्होंने सरकार से तत्काल कार्रवाई करते हुए महिलाओं के मानदेय में बढ़ोतरी करने की मांग दोहराई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फतेहपुर में गंगा में डूबे तीन छात्र, एक की मौत:फतेहपुर के ओम घाट पर नहाते समय हादसा, दो को बचाया गया
    Next Article
    राष्ट्रीय लोक अदालत में 96 हजार 526 मामले निपटे:10 टूटते रिश्ते फिर से जुड़े, करोड़ों का मुआवजा दिलाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment