Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फतेहपुर में गंगा में डूबे तीन छात्र, एक की मौत:फतेहपुर के ओम घाट पर नहाते समय हादसा, दो को बचाया गया

    2 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में गंगा नदी में नहाने गए तीन इंटरमीडिएट छात्र डूब गए। इस हादसे में एक छात्र की मौत हो गई, जबकि दो को बचा लिया गया। घटना हुसैनगंज थाना क्षेत्र के ओम घाट पर शनिवार शाम करीब 5 बजे हुई। मृतक छात्र की पहचान सदर कोतवाली क्षेत्र के पनी मुहल्ला निवासी 20 वर्षीय सनी के रूप में हुई है। वह अपने दो दोस्त हिमांशु और प्रिंस के साथ गंगा में नहाने गया था। गहरे पानी में जाने के कारण तीनों डूबने लगे। उनकी चीख-पुकार सुनकर स्थानीय गोताखोरों ने तुरंत कार्रवाई की। गोताखोरों ने हिमांशु और प्रिंस को सकुशल बाहर निकाल लिया। हालांकि, सनी गहरे पानी में डूब गया था, जिसे काफी देर बाद बाहर निकाला जा सका। मौके पर पहुंची पुलिस ने 108 एम्बुलेंस की मदद से तीनों छात्रों को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने सनी को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि तीनों छात्र इंटरमीडिएट में एक साथ पढ़ते थे और उनकी परीक्षाएं हाल ही में समाप्त हुई थीं। वे आज दोपहर बाइक से घूमने निकले थे और किसी तरह ओम घाट पहुंच गए। जिला अस्पताल के डॉक्टर अमन सिंह ने पुष्टि की कि 108 एम्बुलेंस कर्मी एक युवक को लेकर आए थे, जो गंगा नदी में डूब गया था और उसकी मौत हो चुकी थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भारत-नेपाल सीमा पर कछुआ तस्कर गिरफ्तार:एसएसबी-वन विभाग ने 2 संरक्षित कछुए भी बरामद किए, 40 हजार में बेचने का था प्लान
    Next Article
    सहारनपुर में समूह-सखी महिलाओं के वेतन वृद्धि की मांग:जेडीएस ने मुख्यमंत्री के नाम डीएम को ज्ञापन सौंपा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment