Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में संपत्ति विवाद में भाभी पर हमला:आरोपी देवर अरेस्ट , पत्नी के साथ मिलकर हत्या का किया था प्रयास

    4 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर में संपत्ति विवाद को लेकर भाभी पर हमला करने के आरोप में शनिवार को देवर को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर महिला की हत्या का प्रयास किया था। घटना के बाद से वह फरार चल रहा था। चिलकाना थाना क्षेत्र के गांव मानकपुर सादात निवासी अमजद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी बहन तबस्सुम की शादी चिलकाना के मोहल्ला गढ़ी निवासी अबूजर से हुई है। 14 मार्च 2026 की रात तबस्सुम घर पर अकेली थीं। इसी दौरान उनके देवर तौकीर पुत्र कय्यूम और उसकी पत्नी आयशा घर में घुस आए। संपत्ति के बंटवारे को लेकर उन्होंने तबस्सुम से गाली-गलौज शुरू कर दी। जब तबस्सुम ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने उनके गले में रस्सी डालकर उन्हें जमीन पर पटक दिया। उन्होंने तबस्सुम के साथ मारपीट की और उन्हें जान से मारने का प्रयास किया। इस हमले में तबस्सुम गंभीर रूप से घायल हो गईं। उनके सिर में चोट आई और गले पर गहरे निशान पड़ गए। उन्हें तुरंत जिला अस्पताल सहारनपुर में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना के बाद 15 मार्च 2026 को पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया था। आरोपी घटना के बाद से फरार था। शनिवार को एसएसपी के निर्देश पर चिलकाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मुख्य आरोपी तौकीर को नागल थाना क्षेत्र के गांव तास्सीपुर से गिरफ्तार कर लिया। इस गिरफ्तारी में एसआई नरेंद्र कुमार सोलंकी, हेड कांस्टेबल अरविंद कुमार और कांस्टेबल विष्णु कुमार की टीम शामिल थी। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और पुलिस ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में भगवान परशुराम जयंती मनाई गई:राजनीतिक दलों ने शोभायात्रा का स्वागत कर सामाजिक एकता का संकल्प लिया
    Next Article
    होमगार्ड परीक्षा के बाद बसों में मारामारी...खिड़कियों से घुसे अभ्यर्थी:फर्रुखाबाद में इटावा-हरदोई जाने वाले परीक्षार्थियों को घंटों करना पड़ा इंतजार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment