Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में शराब कारोबारी के घोटाले का ‘काला साम्राज्य’ बेनकाब:11 महीने में 35 करोड़ की चोरी, अब 48.99 करोड़ की संपत्ति कुर्क

    2 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर में शराब माफिया के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाइयों में से एक सामने आई है। थाना जनकपुरी पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए करीब 48 करोड़ 99 लाख 16 हजार रुपये की अवैध संपत्ति कुर्क कर दी है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। पढ़िए...ऐसे चलता था पूरा खेल एक बिल्टी पर दो-दो ट्रक जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी प्रणय अनेजा (एमडी/ओनर, को-ऑपरेटिव कंपनी लिमिटेड टपरी) ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक संगठित गिरोह बनाया हुआ था। यह गिरोह एक ही बिल्टी पर दो बार गाड़ियों को पास कराकर अवैध रूप से देशी शराब का निर्माण, परिवहन और बिक्री करता था। सरकारी राजस्व को चूना लगाने के लिए आरोपियों ने दस्तावेजों में फर्जीवाड़ा किया और जीपीएस व सीसीटीवी जैसे निगरानी सिस्टम तक से छेड़छाड़ की। 11 महीने में 35 करोड़ की एक्साइज चोरी, IT और GST में भी बड़ा खेल पुलिस के अनुसार, गिरोह ने महज 11 महीनों में करीब 35 करोड़ रुपये की एक्साइज चोरी की। इसके साथ ही जीएसटी और इनकम टैक्स की भी बड़े स्तर पर चोरी की गई। मौके से 1500 पेटी देशी शराब, एक ट्रक, सीपीयू और बारकोड स्कैनर भी बरामद हुए थे, जिससे इस पूरे नेटवर्क के तकनीकी तौर-तरीकों का खुलासा हुआ। 30 आरोपी, 3 को हाईकोर्ट से राहत इस मामले में 6 मार्च 2021 को आबकारी विभाग के सहायक आयुक्त प्रवर्तन मेरठ की तहरीर पर एसआईटी लखनऊ में मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना में कुल 30 आरोपी सामने आए, जिनके खिलाफ चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है। हालांकि तीन आरोपियों ने हाईकोर्ट से कार्यवाही पर रोक ले ली, लेकिन बाकी के खिलाफ कार्रवाई जारी रही। गैंगस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज, अब संपत्तियों पर सीधा वार पर्याप्त साक्ष्यों के आधार पर डीएम मनीष बंसल की अनुमति के बाद 9 दिसंबर 2025 को थाना कोतवाली देहात में गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद 3 अप्रैल 2026 को एसपी सिटी और क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण में थाना जनकपुरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों मनोज जायसवाल, अजय जायसवाल और नीरज जायसवाल की अवैध संपत्तियों को कुर्क कर लिया। करोड़ों की जमीन, मकान और कमर्शियल प्लॉट जब्त कुर्क की गई संपत्तियों में बरेली के अलग-अलग इलाकों में स्थित कृषि भूमि, आवासीय प्लॉट और एक बड़ा व्यावसायिक भूखंड शामिल है। सबसे बड़ी कार्रवाई पीलीभीत बाईपास योजना के एक कमर्शियल प्लॉट पर हुई, जिसकी बाजार कीमत करीब 46 करोड़ रुपए आंकी गई है। इसके अलावा हरूनगला और शेरपुर दन्नूवाल क्षेत्र की जमीन और मकान भी जब्त किए गए। पुलिस अधिकारियों ने साफ कहा है कि जिले में अपराध से अर्जित संपत्ति के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। गैंग बनाकर अवैध कमाई करने वालों की अब खैर नहीं है। उनकी हर संपत्ति चिन्हित कर कुर्क की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उधार सामान न देने पर विकलांग की दुकान में चोरी:औरैया में कोर्ट के आदेश पर FIR, नकदी-मोबाइल समेत सामान गायब
    Next Article
    गोरखपुर में कार दुकान में जाकर पलटी, देखें VIDEO:युवक को बचाने के चक्कर में हादसा हुआ, मची अफरातफरी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment