Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में TGT परीक्षा आज से शुरू:23,614 अभ्यर्थी शामिल होंगे, 17 केंद्रों पर कड़े सुरक्षा इंतजाम

    14 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर में प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT) परीक्षा-2026 बुधवार से शुरू हो गई है। दो दिनों तक चलने वाली इस परीक्षा में जिले के 17 केंद्रों पर कुल 23,614 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा को शांतिपूर्ण और नकलविहीन संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने कड़े सुरक्षा प्रबंध किए हैं। परीक्षा दोनों दिन दो-दो पालियों में आयोजित की जा रही है। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक होगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों पर एक घंटा पहले पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि प्रवेश प्रक्रिया समय पर पूरी हो सके। एसएसपी अभिनंदन के निर्देशन में सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। मंगलवार देर रात एसपी सिटी व्योम बिंदल, एसपी देहात मयंक पाठक और एएसपी मनोज यादव सहित अन्य अधिकारियों ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने सीसीटीवी निगरानी, प्रवेश व्यवस्था और यातायात प्रबंधन की समीक्षा की। प्रशासन ने परीक्षा में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी रोकने के लिए सख्त नियम लागू किए हैं। परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश से पहले सभी अभ्यर्थियों की गहन तलाशी ली जा रही है। महिला अभ्यर्थियों की जांच महिला कर्मचारियों और पुरुष अभ्यर्थियों की जांच पुरुष कर्मचारियों द्वारा की जा रही है। मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, इयरफोन, बैग, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट और अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं को केंद्र में ले जाने की अनुमति नहीं है। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। उनकी जिम्मेदारी परीक्षा सामग्री को सुरक्षित तरीके से केंद्रों तक पहुंचाने और परीक्षा समाप्त होने के बाद वापस सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने की है। पूरी परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में कराई जा रही है, जबकि प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की टीमें लगातार औचक निरीक्षण भी कर रही हैं। नकल और अव्यवस्था पर अंकुश लगाने के लिए परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में साइबर कैफे, फोटोस्टेट और संबंधित दुकानों को परीक्षा अवधि के दौरान बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। एमएसपी ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा की पारदर्शिता प्रभावित करने की किसी भी कोशिश पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में एक बार फिर 42°C तक पहुंचेगा तापमान:अगले 6 दिनों तक पड़ेगी भीषण गर्मी, हीटवेव और वार्म नाइट का अलर्ट जारी
    Next Article
    आंबेडकर पार्क के लाइट एंड साउंड शो का ड्रोन VIDEO:लखनऊ में रोज दिखाई जाती है बाबा साहेब के संघर्षों की कहानी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment