Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में दो नशा तस्कर अरेस्ट:1 करोड़ रुपए कीमत की 504 स्मैक बरामद, पुलिस ने 'ऑपरेशन सवेरा' के तहत की कार्रवाई

    12 hours ago

    2

    0

    सहारनपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। थाना नकुड़ पुलिस ने "ऑपरेशन सवेरा" के तहत कार्रवाई करते हुए दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन तस्करों के पास से 504 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है।अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस स्मैक की अनुमानित कीमत करीब एक करोड़ रुपये आंकी जा रही है। पुलिस इसे एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मान रही है। सीओ अशोक सिसोदिया ने बताया कि एसएसपी के निर्देश पर जिलेभर में नशा तस्करों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार को थाना प्रभारी सुरेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त और चेकिंग कर रही थी। गश्त के दौरान पुलिस को अम्बेहटी मार्ग स्थित एक आम के बाग में दो संदिग्ध व्यक्तियों के होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। 504 ग्राम अवैध स्मैक बरामद पूछताछ में उनकी पहचान शमशाद और समयदीन के रूप में हुई, जो नवाजपुर खेड़ा,थाना नकुड़ के निवासी हैं। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 504 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना नकुड़ में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी शमशाद पहले से ही एक अन्य एनडीपीएस मामले में वांछित था। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे लंबे समय से स्मैक तस्करी में लिप्त हैं और कई बार जेल जा चुके हैं। वे गंगोह बाईपास पर ट्रक चालकों और सप्लायर्स के माध्यम से ग्राहकों तक स्मैक की आपूर्ति करते थे। इस अवैध कारोबार से होने वाले मुनाफे को वे आपस में बांट लेते थे। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश कर रही है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार,दोनों का आपराधिक इतिहास लंबा है। शमशाद पर चोरी और मादक पदार्थ तस्करी के कई मुकदमे दर्ज हैं,जबकि समयदीन पर भी एनडीपीएस एक्ट से जुड़े कई मामले दर्ज हैं। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सुरेश कुमार,एसआई देवेंद्र कुमार अधाना सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्य शामिल रहे। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में नमाज के समय डीजे बजाने पर मारपीट:ईंट-पत्थरों से हमला किया, महिलाओं के साथ अभद्रता का आरोप
    Next Article
    आजमगढ़ में शादी समारोह में जमकर मारपीट:तोड़ी गई डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा, उपद्रवियों के विरुद्ध दर्ज हुआ मुकदमा, तीन हिरासत में

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment