Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में शादी समारोह में जमकर मारपीट:तोड़ी गई डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा, उपद्रवियों के विरुद्ध दर्ज हुआ मुकदमा, तीन हिरासत में

    13 hours ago

    2

    0

    आजमगढ़ के फूलपुर कोतवाली क्षेत्र में ग्राम पंचायत खानपुर चितरावल में बीती रात एक शादी समारोह उस समय विवाद में बदल गया। जब नशे में धुत कुछ बरातियों ने नाचने के दौरान उत्पात मचा दिया। विरोध करने पर घराती और बराती पक्ष आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते दोनों ओर से ईंट-पत्थर चलने लगे। इस घटना में कई लोग चोटिल हो गये। वहीं प्राथमिक विद्यालय परिसर में स्थापित डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा भी क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर हालात को काबू में किया। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। 3 संदिग्ध हिरासत में आजमगढ़ जिले के फूलपुर कोतवाली क्षेत्र में ग्राम खानपुर चितरावल निवासी जगमोहन बिंद की पुत्री प्रीति की शादी बक्सपुर निवासी हरिश्चंद्र बिंद के पुत्र पवन बिंद के साथ तय हुई। उसकी आर्थिक स्थिति कमजोर होने के चलते गांव के सहयोग से शादी की तैयारियां की गई। बारात को प्राथमिक विद्यालय परिसर में ठहराया गया था। जहां द्वाराचार की रस्में चल रही थीं। उसी दौरान कुछ बाराती विद्यालय परिसर में स्थापित डॉ. अंबेडकर प्रतिमा स्थल के पास शराब पीकर नाचने गाने लगे। ग्रामीणों द्वारा इसका विरोध किए जाने पर विवाद बढ़ गया और देखते ही देखते मारपीट के बाद पथराव शुरू हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित में ले लिया। वहीं प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने की खबर फैलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। मौके पर फूलपुर कोतवाल पुलिस बल के साथ पहुंचे, जहां बाद में क्षेत्राधिकारी फूलपुर किरण पाल सिंह की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया गया। जिससे माहौल शांत हुआ। पुलिस के अनुसार क्षतिग्रस्त प्रतिमा की मरम्मत करा दी गई है तथा उपद्रव में शामिल लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में ले लिया गया है। इसके साथ ही अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में दो नशा तस्कर अरेस्ट:1 करोड़ रुपए कीमत की 504 स्मैक बरामद, पुलिस ने 'ऑपरेशन सवेरा' के तहत की कार्रवाई
    Next Article
    घोसी नगर पंचायत में सभासदों का प्रदर्शन:चेयरमैन और ईओ पर भ्रष्टाचार और तानाशाही के आरोप, 13 महीने से बैठक नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment