Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में दो वाहन चोर गिरफ्तार, पांच बाइक बरामद:पुलिस ने चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाया

    9 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत कोतवाली देहात पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। रविवार शाम पुलिस ने दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की पांच मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। पुलिस अब आरोपियों से उनके अन्य साथियों और चोरी की घटनाओं के संबंध में पूछताछ कर रही है। एसपी सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में चोरी, लूट, नकबजनी और वाहन चोरी की घटनाओं की रोकथाम के लिए लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत रविवार को थाना कोतवाली देहात प्रभारी निरीक्षक सुनील नागर के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच कर रही थी। चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने ढमोला नदी के पुल के पास दो संदिग्ध युवकों को रोका। संदेह होने पर उनकी तलाशी ली गई और पूछताछ की गई। जांच में उनकी पहचान अशरफ उर्फ सोनू पुत्र शमशाद और नदीम पुत्र असगर उर्फ कालू, निवासी मोहल्ला कोटला शेखपुरा कदीम, थाना कोतवाली देहात के रूप में हुई। पूछताछ के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की पांच मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। पुलिस के अनुसार, बरामद दो मोटरसाइकिलों के संबंध में पहले से ही थाना कोतवाली देहात और थाना मिर्जापुर में वाहन चोरी के मुकदमे दर्ज हैं। अन्य तीन मोटरसाइकिलों के बारे में आसपास के थानों से जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, दोनों आरोपी शातिर वाहन चोर हैं और उनके खिलाफ पहले भी विभिन्न थानों में आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस अब उनके आपराधिक इतिहास की विस्तृत जांच कर रही है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश करने की तैयारी शुरू कर दी है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील नागर, एसआई संजय राणा, हेड कांस्टेबल सनोव्वर ताज, हेड कांस्टेबल मोनू कुमार और कांस्टेबल लोकेन्द्र कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रामपुर खास मेरा घर, विकास का काम लगातार चलता रहेगा:कांग्रेस विधायक आराधना मिश्रा बोलीं-डिवीजन बेंच, महिला अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर बनवाया
    Next Article
    होली मिलन में यूजीसी कानून वापस लेने की मांग:अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने प्रतिभावान बच्चों को सम्मानित किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment