Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में देवरानी पर 25 लाख मांगने, मारपीट का आरोप:बच्चों को छीनने की कोशिश, SSP से सुरक्षा और न्याय की गुहार

    6 hours ago

    2

    0

    सहारनपुर में एक महिला ने अपनी देवरानी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि देवरानी ने उनसे 25 लाख रुपये की मांग की है और मांग पूरी न होने पर मारपीट व बच्चों को छीनने की कोशिश भी की। सोमवार को पीड़िता ने पुलिस से सुरक्षा और न्याय की गुहार लगाई है। खाताखेड़ी इलाके में अपने पति और बच्चों के साथ किराए के मकान में रहने वाली गुलनाज ने सोमवार को पुलिस लाइन पहुंचकर एसएसपी से शिकायत की। उन्होंने बताया कि उनके देवर और देवरानी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है, लेकिन अब उन्हें और उनके पति को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। गुलनाज के अनुसार, देवरानी असमा ने उनके पति और देवरों पर झूठे मुकदमे दर्ज कराए हैं। असमा लगातार धमकियां देकर 25 लाख रुपये की मांग कर रही हैं। पीड़िता का दावा है कि उनका इस पारिवारिक विवाद से कोई लेना-देना नहीं है, फिर भी उन्हें निशाना बनाया जा रहा है। पीड़िता ने बताया कि 10 अप्रैल को आरोपी महिला असमा जबरन उनके ससुराल पहुंची। वहां उसने बुजुर्ग सास-ससुर के साथ गाली-गलौज और अभद्रता की। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी मौजूद होने का दावा किया गया है। इसके बाद 20 अप्रैल को असमा ने रायवाला मार्केट स्थित उनकी दुकान पर पहुंचकर खुलेआम धमकी दी। उसने कहा कि यदि 25 लाख रुपये नहीं दिए गए, तो पूरे परिवार को झूठे मुकदमों में फंसा दिया जाएगा। मामला यहीं नहीं रुका। 26 अप्रैल को जब गुलनाज अपने छोटे बच्चों के साथ बाजार जा रही थीं, तभी रास्ते में उन्हें रोक लिया गया। आरोप है कि आरोपी महिला ने उनके 4 साल के बच्चे को छीनने की कोशिश की, जबकि उसके साथ आए अज्ञात लोगों ने गुलनाज के साथ मारपीट भी की। गुलनाज का कहना है कि इन घटनाओं के बाद वह बेहद डरी हुई हैं। उन्होंने कई बार थाना मंडी पुलिस को शिकायत दी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। पीड़िता ने एसएसपी से मामले में निष्पक्ष कार्रवाई कर अपने परिवार की सुरक्षा और न्याय की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरदोई में फसल बीमा क्षतिपूर्ति चेक वितरित:जनप्रतिनिधियों ने किसानों को जागरूक कर समय पर बीमा कराने की अपील की
    Next Article
    गोरखपुर के सांसद ने BJP की जीत पर जताई खुशी:कार्यकर्ताओं की मेहनत को बताए सबसे बड़ी वजह, बोले- जनता ने विकास पर जताया भरोसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment