Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में 'धुरंधर: द रिवेंज' पर भड़के सांसद इमरान मसूद:बोले- बकवास फिल्म को कौन देखेगा; PM ने नोटबंदी से देश की कमर तोड़ी

    5 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' को लेकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि धुरंधर बकवास फिलम है। इसे कौन देखेगा ? कौन इस पर यकीन करेगा? उन्होंने कहा- पीएम नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी कर देश की अर्थव्यवस्था की कमर तोड़कर रख दी। यह एक मास्टर स्ट्रोक नहीं, बल्कि देश को नुकसान पहुंचाने वाला फैसला था। पिछले 12 वर्षों में पीएम द्वारा लिए गए कई फैसलों का खामियाजा देश भुगत रहा है। मसूद ने कहा कि इतिहास इन फैसलों को दर्ज कर रहा है और आने वाले समय में इनके परिणाम सामने आएंगे। दरअसल, फिल्म धुरंधर - द रिवेंज में इंटर स्टेट गैंग आईएस-227 का सगरना माफिया अतीक अहमद के तार पाकिस्तान से जुड़े दिखाए गए हैं। फिल्म में आतिफ अहमद यानि अतीक और मेजर इकबाल (अर्जुन रामपाल) के बीच गहरे रिश्ते दिखाए गए हैं। जो नकली नोट और हथियार सप्लाई करता है। आतिफ नोटबंदी की घोषणा पर मेजर इकबाल से बात करता है। इमरान बोले- मोदी हाथ जोड़कर ट्रंप के सामने खड़े रहते हैं गुरुवार को मीडिया से बात करते हुए इमरान ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी जी ने जिन फैसलों की आलोचना की थी। आज वही सही साबित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर फिल्मों में महिमा मंडन ही करना है तो पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को दिखाएं। दिखाएं कि कैसे उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन को जवाब दिया था। वहीं प्रधानमंत्री मोदी उद्योगपतियों को बचाने के लिए अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सामने हाथ जोड़कर खड़े रहते हैं। सरकार देश के असली मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए हिंदू-मुस्लिम की राजनीति कर रही है। उन्होंने गंगा सफाई अभियान पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि हजारों करोड़ खर्च करने के बावजूद गंगा साफ नहीं हुई। आज भी नालों का गंदा पानी उसमें जा रहा है। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही। इमरान मसूद ने आरोप लगाया कि सरकार के पास अब विकास के मुद्दे नहीं बचे हैं, इसलिए समाज में नफरत फैलाने की राजनीति की जा रही है। उन्होंने कहा-कब तक हिंदू-मुस्लिम के नाम पर लोगों को बांटते रहेंगे? अब पढ़िए, किसने-किसने धुरंधर फिल्म पर क्या कहा? एसटी हसन ने कहा- अतीक का पाकिस्तान से कनेक्शन साबित नहीं फिल्म में माफिया अतीक अहमद का ISI से कनेक्शन दिखाया गया है। इसको लेकर समाजवादी पार्टी के सांसद एसटी हसन ने गुरुवार को बयान दिया। एक न्यूज एजेंसी से बात करते हुए उन्होंने कहा कि देखिए, अतीक का किससे जुड़ाव था? किससे नहीं था?, यह हमारी पुलिस अच्छी तरह जानती है। आईएसआई, सीआईए या केजीबी से संबंध था या नहीं हमारी खुफिया एजेंसियों और पुलिस ने अभी तक इस बारे में कोई खुलासा नहीं किया है। फिल्म वाले क्या खुलासा कर दें? इसका कुछ पता नहीं है। उन्हें सिर्फ अपनी मूवी चलानी है। इन मूवी वालों के जाल में लोग फंस जाते हैं। वह थोड़ा विवाद पैदा करते हैं। कहा कि डॉन दाऊद का आईएसआई से सीधा कनेक्शन है, इसके बारे में हमने सुना है। उसके इतिहास के बारे में सभी को पता है। जहां तक अतीक अहमद की बात है, अभी तक भारतीय जांच एजेंसी ने ऐसा कुछ खुलासा नहीं किया है। अभी फिल्में सियासत के लिए बनाई जा रही हैं। समाज के लिए कोई मैसेज नहीं दिया जा रहा है। मुझे लगता है कि फिल्म वाले नफरत फैलाने के लिए पार्टी से भी पैसा लेते हैं। अब यह लगता है कि ऐसी फिल्में हिंदू-मुस्लिम के ताना-बाना को तोड़ने के लिए बनाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि आज की फिल्में पहले की तरह साम्प्रदायिक सौहार्द संदेश क्यों नहीं दे रही हैं? राजीव राय बोले- चुनाव के समय ऐसी फिल्में आती हैं वहीं सपा सांसद राजीव राय ने कहा कि मैंने फिल्म नहीं देखी है। प्रधानमंत्री के सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल पर फिल्में बनवाई जाती हैं। सरकार इसमें मदद करती है। जब चुनाव होते हैं तभी ऐसी फिल्में जानबूझकर लाई जाती हैं। ताकि माहौल प्रभावित किया जा सके। कहा कि ये लोग कश्मीर फाइल्स बनाते हैं। वहीं एआईएमआईएम नेता वारिस पठान ने कहा कि फिल्म मेकर्स सिर्फ पैसा कमाने के लिए झूठ और प्रोपेगेंडा का सहारा ले रहे हैं। केरला- 1 और 2 में भी धुरंधर की तरह मुसलमानों को टारगेट किया गया था। ‘धुरंधर 2’ जैसी फिल्म बनाई जा रही है। ऐसी फिल्में जो समाज में नफरत फैलाए। उन्हें तुरंत बैन करना चाहिए। क्या है फिल्म में, वो पढ़िए- धुरंधर 2 फिल्म में अतीक अहमद का रोल सीधे तौर पर नहीं, बल्कि फिक्शनलाइज्ड रूप में दिखाया गया है। फिल्म में उनका किरदार आतिफ अहमद नाम से है जो रियल लाइफ गैंगस्टर-नेता अतीक अहमद से स्पष्ट रूप से प्रेरित है। इस किरदार को सलिम सिद्दीकी ने प्ले किया है। कई रिपोर्ट्स और रिव्यूज में कहा गया है कि आतिफ अहमद का लुक, कद-काठी, मूंछ और स्टाइल अतीक अहमद से हू-ब-हू मिलता है, जिससे दर्शकों को तुरंत याद आ जाता है। आतिफ अहमद को ISI (पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी) और लश्कर-ए-तैयबा से कनेक्शन वाला दिखाया गया है। फिल्म के अनुसार, वो फेक करेंसी (नकली नोट) के बड़े नेटवर्क में शामिल था, जो नोटबंदी (2016) से जुड़ा है और पाकिस्तान से भारत में सप्लाई होता था। जेल में रहते हुए भी वो अपना पूरा अपराधी नेटवर्क चलाता था - एक फेमस डायलॉग है: "जब तक अतीक अहमद है, जेल में या बाहर... वो सब संभाल लेगा।" फिल्म में दावा किया गया है कि अतीक अहमद पाकिस्तान समर्थित सरकार उत्तर प्रदेश में बनाने की साजिश में शामिल था। ये किरदार अंडरवर्ल्ड, पॉलिटिक्स और टेरर फंडिंग के बड़े हिस्से के रूप में दिखता है, और फिल्म के कई ट्विस्ट्स में इसका रोल महत्वपूर्ण है। फिल्म रिप्ड फ्रॉम द हेडलाइंस स्टाइल की है, जहां रियल इवेंट्स (जैसे नोटबंदी, अतीक अहमद का एनकाउंटर) को फिक्शन के साथ मिक्स किया गया है। अतीक अहमद को आतिफ अहमद नाम देकर दिखाया गया है ताकि लीगल इश्यूज से बचा जा सके, लेकिन ये बहुत ओब्वियस इंस्पायर्ड किरदार है। ---------------- ये खबर भी पढ़िए- धुरंधर-2 रिव्यू; रणवीर की फिर दमदार परफॉर्मेंस:नोटबंदी और राजनीतिक कड़ियों से जुड़ी कहानी, जानिए कैसी है फिल्म रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ यानी धुरंधर 2 पहले पार्ट की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद बड़े स्केल पर लौटी है। इस बार फिल्म सिर्फ गैंगवार या बदले की कहानी नहीं रहती, बल्कि नोटबंदी से लेकर देश की कई बड़ी घटनाओं को जोड़ते हुए एक बड़ा नैरेटिव पेश करती है। उम्मीदें जितनी ऊंची थीं, फिल्म कई जगह उन्हें पूरा करती है, तो कुछ जगह थोड़ा चूक भी जाती है। कहानी जसकीरत सिंह रांगी के अतीत से शुरू होती है, जो अपने परिवार के साथ हुए अन्याय के बाद अपराध की दुनिया में कदम रखता है। जेल से निकलकर वह भारत के लिए काम करने का मौका पाता है और पाकिस्तान में हमजा अली मजारी बनकर अंडरकवर मिशन पर जाता है। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    राष्ट्रपति मुर्मू ने संत प्रेमानंद से मुलाकात की:बारिश के बीच परिवार के साथ पहुंचीं, संत ने राधे-राधे कहकर अभिवादन किया
    Next Article
    तेज रफ्तार कार ने मासूम को मारी टक्कर:इकौना में गंभीर रूप से घायल, अस्पताल रेफर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment