Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में विधान परिषद समिति की समीक्षा बैठक:योजनाओं की प्रगति पर जोर, अधिकारियों को सख्त निर्देश

    2 hours ago

    2

    0

    सहारनपुर में गुरुवार को उत्तर प्रदेश विधान परिषद की विनियमन समीक्षा समिति की बैठक हुई। सर्किट हाउस सभागार में आयोजित इस बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं और कार्यों की प्रगति की गहन समीक्षा की गई। समिति के सभापति अश्विनी त्यागी ने बैठक की अध्यक्षता की। डीएम मनीष बंसल, एसएसपी अभिनंदन सहित जनपद के सभी वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक की शुरुआत में डीएम और एसएसपी ने समिति के सभापति व अन्य सदस्यों को जनपद के ओडीओपी काष्ठ उत्पाद और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इसके बाद आवास एवं शहरी नियोजन, स्वास्थ्य, शिक्षा, राजस्व, पंचायती राज, ऊर्जा, लोक निर्माण, परिवहन, समाज कल्याण सहित कई महत्वपूर्ण विभागों की योजनाओं की समीक्षा की गई। सभापति अश्विनी त्यागी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी कार्य शासनादेशों के अनुरूप ही किए जाएं और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने जनप्रतिनिधियों के प्रोटोकॉल का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने तथा योजनाओं के प्रचार-प्रसार में उनके अनुभवों का लाभ लेने पर जोर दिया। साथ ही, शिलान्यास और लोकार्पण कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों को अनिवार्य रूप से आमंत्रित करने के निर्देश भी दिए गए। त्यागी ने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से कोई भी पात्र व्यक्ति वंचित न रहे। उन्होंने आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रक्रिया में तेजी लाने और इसकी जानकारी जनप्रतिनिधियों को देने पर विशेष बल दिया। शिक्षा विभाग को नामांकन बढ़ाने और छात्रवृत्ति का वितरण समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। लोक निर्माण विभाग को सड़क सुरक्षा समिति की नियमित बैठकें आयोजित करने और सड़कों पर बने अवैध कटों को बंद कराने का निर्देश दिया गया। पुलिस विभाग को मिशन शक्ति अभियान के तहत स्कूलों में जाकर छात्राओं को जागरूक करने के लिए कहा गया। बैठक से बिना अनुमति अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उनसे स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश भी जारी किए गए। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संतोष बहादुर सिंह ने समिति को आश्वस्त किया कि सभी निर्देशों का पूर्णतः पालन किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण बैठक में कई जनप्रतिनिधि और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पनकी मंडल प्रभारी पर जातिगत प्रताड़ना का आरोप:युवा मोर्चा नेता ने कानपुर कार्यालय में किया प्रदर्शन
    Next Article
    अशरफ के करीबी की हत्या सुपारी किलिंग:प्रयागराज में भाड़े के शूटरों का CCTV फुटेज सामने आया, रेकी करने वाला भी हिरासत में

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment