Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में युवती को बहला फुसलाकर ले जाने वाला गिरफ्तार:उत्तराखंड से मौसी के घर आई युवती, पुलिस ने किया बरामद

    9 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर पुलिस ने एक युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गागलहेड़ी थाना क्षेत्र से युवती को सकुशल बरामद किया गया। पुलिस की इस कार्रवाई को महिला सुरक्षा के लिहाज से एक महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है। यह मामला 2 मई 2026 का है। देहरादून में किराए पर रह रही एक महिला ने गागलहेड़ी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। महिला ने आरोप लगाया कि उसकी 22 वर्षीय बेटी को गांव दीनारपुर निवासी अंकुश पुत्र कुलदीप बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। युवती अपनी मौसी से मिलने दीनारपुर आई हुई थी, तभी यह घटना हुई। शिकायत के बाद पुलिस ने तुरंत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी के निर्देश पर एसपी सिटी और सीओ सदर के नेतृत्व में गागलहेड़ी पुलिस की एक विशेष टीम गठित की गई। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में यह टीम लगातार आरोपी की तलाश में जुटी रही। लगातार प्रयासों के बाद, 11 मई को पुलिस टीम ने पीड़िता को सकुशल बरामद कर लिया। पीड़िता के कोर्ट में दर्ज बयानों के आधार पर मुकदमे में धारा 69 BNS की बढ़ोतरी की गई। इसके बाद, गुरुवार को पुलिस ने हरौड़ा कट के पास से नामजद आरोपी अंकुश को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए उसे कोर्ट में पेश किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में महिला अपराधों के प्रति 'जीरो टॉलरेंस' नीति अपनाई जा रही है और ऐसे मामलों में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। इस पूरे ऑपरेशन में एसएसआई अतुल कुमार, महिला उपनिरीक्षक रश्मि, उपनिरीक्षक अनिल कुमार, हेड कांस्टेबल निशांत चौधरी और रिक्रूट कांस्टेबल इन्द्रदेव की अहम भूमिका रही।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पत्नी की गला दबाकर हत्या करने वाले पति को उम्रकैद:बेटा बोला-पापा गला दबा रहे थे... मुझसे बोले कि सो जाओ, वरना तुम्हे भी मार देंगे
    Next Article
    उन्नाव में सरकारी जमीन पर चला बुलडोजर:19.50 करोड़ की 6.66 हेक्टेयर भूमि अतिक्रमण मुक्त कराई, अमरूद के बाग हटाये

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment