Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में युवती की बरामदगी को महापंचायत:सड़क पर 5 घंटे जाम लगाया, पुलिस ने एक दिन का मांगा समय; दूसरे समुदाय का है आरोपी

    7 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर के थाना गंगोह के गांव सांगाठेड़ा में मुस्लिम समाज के युवक के साथ गई युवती की तलाश को लेकर बुलाई गई महापंचायत गुरुवार को धरना-प्रदर्शन में बदल गई। बड़ी संख्या में ग्रामीणों और हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने गंगोह-नानौता मार्ग पर बैठकर जाम लगा दिया। करीब पांच घंटे तक चले इस प्रदर्शन के बाद एसपी देहात सागर जैन ने शुक्रवार शाम तक युवती को तलाश करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद धरना स्थगित कर दिया गया। दूसरे समुदाय के साथ गई है युवती जानकारी के अनुसार, गांव सांगाठेड़ा निवासी एक युवती सोमवार रात गांव के ही दूसरे समुदाय के युवक के साथ चली गई थी। बुधवार रात तक युवती का कोई पता नहीं चलने पर हिंदू संगठनों ने गुरुवार सुबह महापंचायत बुलाने की घोषणा की थी। गुरुवार को महापंचायत शुरू होते ही लोगों में आक्रोश बढ़ गया और यह महापंचायत धरने में तब्दील हो गई। धरने में मौजूद लोगों ने आरोपी युवक के घर पर बुलडोजर कार्रवाई की मांग भी उठाई। तीर्थ सेवा न्यास हरिद्वार के अध्यक्ष तीर्थाचार्य राम विशाल दास महाराज ने लोगों से संयम बरतने और आंदोलन को रणनीति के तहत चलाने की अपील की। उन्होंने पांच सदस्यीय समिति गठित करने का सुझाव दिया और कहा कि सभी लोग समिति के निर्णय का पालन करें। साथ ही प्रशासन को चेतावनी दी कि युवती को जल्द से जल्द बरामद किया जाए। हिंदू सुरक्षा सेवा संघ के जिलाध्यक्ष बोले- लड़की नहीं मिली तो आंदोलन होगा हिंदू सुरक्षा सेवा संघ के जिलाध्यक्ष रोहित प्रधान ने कहा कि यदि प्रशासन ने समयबद्ध कार्रवाई नहीं की तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। हिंदू रक्षा दल के प्रदेश अध्यक्ष ललित शर्मा और गोरक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरीश पंवार ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि जब तक न्याय नहीं मिलेगा, आंदोलन जारी रहेगा। महापंचायत को विहिप के जिला अध्यक्ष दिग्विजय त्यागी, पूर्व जिला अध्यक्ष मांगेराम तरड़ाक, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश चौधरी, पूर्व सांसद प्रदीप चौधरी के पुत्र अंशुमन चौधरी, कोमल गुर्जर और पूजा चौधरी ने भी संबोधित किया। इस दौरान प्रवेश बटार, रितेश, एबीवीपी से अक्षय सैनी, अतुल महाराणा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। गंगोह-नानौता मार्ग क्षेत्र के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल है। जाम लगते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से डायवर्ट कर दिया। इस कारण लंबा जाम नहीं लगा और यातायात आंशिक रूप से सुचारू बना रहा। हालांकि वाहन चालकों को लंबा रास्ता तय करना पड़ा, जिससे उन्हें असुविधा का सामना करना पड़ा। प्रशासन के आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारियों ने धरना समाप्त कर दिया, लेकिन चेतावनी दी कि यदि युवती को जल्द बरामद नहीं किया गया तो आंदोलन दोबारा शुरू किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फर्रुखाबाद में दिनदहाड़े बुजुर्ग दंपती की हत्या:बेड पर पति, फर्श पर मिली पत्नी की लाश, घर से ज्वैलरी-नकदी गायब
    Next Article
    LU न्यू कैंपस में एक और छात्रा की तबीयत बिगड़ी:छात्राएं बोलीं- प्रोवोस्ट की लापरवाही से हो रहें बीमार, कुलपति ने कहा- एक्शन लेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment