Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर PNB में 17 करोड़ के नकली नोट मिले:जवाब न दे पाने पर 3 अफसर सस्पेंड, सीबीआई को सौंपी जा सकती है जांच

    11 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर में पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की करेंसी चेस्ट में करीब 17 करोड़ रुपए के नकली नोट मिले हैं। बैंक ऑडिट के दौरान यह मामला सामने आया। इसके बाद सोमवार दोपहर करीब 3 बजे तीन बैंक अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया। जांच में सामने आया कि CCTV में एक पार्ट टाइम हाउसकीपर नोटों की गड्डियों से रुपए निकालता दिख रहा है। मामले में चार लोगों के खिलाफ सदर बाजार थाने में FIR दर्ज की गई है। PNB मेरठ के मुख्य प्रबंधक और जांच अधिकारी अरुण कुमार चौबे की शिकायत पर यह केस दर्ज हुआ है। FIR में वरिष्ठ मंडल प्रबंधक रवि कुमार कांसे, करेंसी चेस्ट मैनेजर सुशील कुमार, यमुनानगर-जगाधरी में तैनात करेंसी चेस्ट मैनेजर अमित कुमार और हाउसकीपर विशाल कुमार के नाम शामिल हैं। बैंक ने तीन अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। वहीं, बैंक अपने स्तर पर भी मामले की जांच कर रहा है। सूत्रों के मुताबिक मामले की जांच सीबीआई को सौंपी जा सकती है। जयपुर भेजी रकम में 4.30 लाख रुपए कम मिले थे सहारनपुर में PNB की करेंसी चेस्ट से जयपुर भेजी गई रकम में कमी मिलने के बाद मामले का खुलासा हुआ। कुछ दिन पहले घंटाघर स्थित PNB शाखा में पार्ट टाइम हाउसकीपर विशाल कुमार को करेंसी चेस्ट में करीब 11.50 करोड़ रुपए की नोटों की गड्डियां व्यवस्थित करने का काम दिया गया था। इनमें गले, कटे और दूसरे तरह के नोट शामिल थे। बैंक को यह रकम RBI की जयपुर करेंसी चेस्ट भेजनी थी। तय प्रक्रिया के तहत रकम 5 अगस्त को जयपुर भेजी गई। वहां नोटों की गिनती हुई तो 4 लाख 30 हजार 900 रुपए कम मिले। जयपुर करेंसी चेस्ट से इसकी जानकारी मेरठ स्थित PNB अधिकारियों को दी गई। CCTV फुटेज में नोट निकालता दिखा हाउसकीपर इसके बाद बैंक ने मुख्य प्रबंधक अरुण कुमार चौबे को जांच के लिए सहारनपुर भेजा। उन्होंने बैंक अधिकारियों के साथ करेंसी चेस्ट में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। इसमें पार्ट टाइम हाउसकीपर विशाल कुमार नोटों की गड्डियों से रुपए निकालता हुआ दिखाई दिया। CCTV फुटेज सामने आने के बाद बैंक ने विशाल कुमार को काम से हटा दिया। साथ ही रकम गायब करने के आरोप में उसके खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कराया गया। 9 अगस्त से शुरू हुआ करेंसी चेस्ट का ऑडिट हाउसकीपर से जुड़ी गड़बड़ी सामने आने के बाद बैंक ने 9 अगस्त से करेंसी चेस्ट का ऑडिट शुरू कराया। जांच टीम ने चेस्ट में मौजूद नकदी और रिकॉर्ड का मिलान किया। ऑडिट के दौरान बड़ी गड़बड़ी सामने आई। करेंसी चेस्ट में रखी रकम की जांच की गई तो करीब 17 करोड़ रुपए के नकली नोट मिले। इतनी बड़ी मात्रा में नकली नोट मिलने से बैंक अधिकारियों में हड़कंप मच गया। तीन बैंक अधिकारियों से हुई पूछताछ इसके बाद जांच अधिकारी ने करेंसी चेस्ट से जुड़े अधिकारियों से पूछताछ की। वरिष्ठ मंडल प्रबंधक रवि कुमार कांसे, करेंसी चेस्ट मैनेजर सुशील कुमार और यमुनानगर-जगाधरी में तैनात करेंसी चेस्ट मैनेजर अमित कुमार से सवाल किए गए। तीनों से नकली नोटों के करेंसी चेस्ट तक पहुंचने और वहां रखे जाने को लेकर जानकारी मांगी गई। जांच अधिकारी के मुताबिक, तीनों अधिकारी इस संबंध में संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। इसके बाद बैंक के उच्च अधिकारियों को पूरे मामले की जानकारी दी गई। बैंक अधिकारियों के खिलाफ विभागीय जांच शुरू PNB के दिल्ली रोड स्थित मंडल कार्यालय में तैनात वरिष्ठ मैनेजर निशा सिंह ने बताया- मामला सामने आने के बाद बैंक ने तीनों अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। बैंक की ओर से विभागीय जांच भी की जा रही है। अब पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि इतनी बड़ी मात्रा में नकली नोट बैंक की करेंसी चेस्ट तक कैसे पहुंचे। नकली नोट कब और किसके जरिए वहां रखे गए, इसमें किस-किस की भूमिका थी। DIG बोले- करेंसी चेस्ट मामले में चार पर केस DIG अभिषेक सिंह ने बताया- बैंक के मुख्य प्रबंधक की शिकायत पर तीन प्रबंधकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पार्ट टाइम हाउसकीपर के खिलाफ भी रुपए चोरी करने का केस दर्ज हुआ है। बैंक अपने स्तर पर जांच कर रहाी है। पुलिस भी पूरे मामले की जांच में जुटी है। ……………………….. यह खबर भी पढ़िए प्रयागराज एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट:7 की मौत, 22 झुलसे, 3 मकान जमींदोज, तड़पते घायलों को चारपाई पर लेकर भागे लोग यूपी में सोमवार को प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हो गया। इससे 2 बच्चों समेत 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 22 झुलस गए। पुलिस के मुताबिक, विस्फोट से पूरी फैक्ट्री जमींदोज हो गई। यहां पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोंडा में घाघरा नदी खतरे के निशान से ऊपर:2.86 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा, 28 बाढ़ चौकियां अलर्ट पर, 24 घंटे में 35 सेंटीमीटर बढ़ा जलस्तर।
    Next Article
    पीलीभीत में एक्सपायर्ड लाइसेंस रिवॉल्वर के साथ शख्स गिरफ्तार:कार से पांच जिंदा कारतूस भी बरामद, पुलिस ने वाहन जब्त किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment