Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहायक अध्यापक जेवरात-नकदी लेकर दूसरी महिला संग फरार:सुल्तानपुर में एसपी के आदेश पर FIR, पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप

    2 hours ago

    1

    0

    सुल्तानपुर जिले के बल्दीराय थाना क्षेत्र में एक सहायक अध्यापक के खिलाफ पत्नी को छोड़कर दूसरी महिला के साथ फरार होने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर महिला थाने में मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि सहायक अध्यापक घर से कीमती जेवरात और नकदी भी अपने साथ ले गया है। बल्दीराय के ग्राम डीह निवासी निर्मला देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका विवाह अनंत प्रकाश से हुआ था। अनंत प्रकाश प्राथमिक विद्यालय 'पूरे नेमा अरवल' में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। निर्मला देवी का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही उनके पति का व्यवहार बदल गया और वे अक्सर उनके साथ मानसिक क्रूरता करते थे। पीड़िता के अनुसार, 17 अप्रैल 2024 को उनके पति अनंत प्रकाश गांव की ही एक अन्य महिला को बहला-फुसलाकर अपने साथ कहीं चले गए। आरोप है कि जाने से पहले उन्होंने घर में रखे कीमती जेवरात और नकदी भी ले ली। तब से उनका कोई पता नहीं चला है और न ही उन्होंने परिवार से संपर्क किया है। निर्मला देवी ने यह भी दावा किया है कि उनके पास पति और उक्त महिला के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो मौजूद हैं, जिन्हें उन्होंने साक्ष्य के तौर पर सुरक्षित रखा है। उन्होंने बताया कि पति की इन हरकतों के कारण उन्हें आर्थिक और मानसिक कष्ट का सामना करना पड़ रहा है, साथ ही समाज में उनकी प्रतिष्ठा को भी ठेस पहुंची है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से सख्त कार्रवाई की गुहार लगाई थी। जानकारी के मुताबिक, इस मामले में महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आगे की जांच जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गैस एजेंसी मालिक से मारपीट का VIDEO:समस्याओं को लेकर गैस एजेंसी पर गए थे, समाधान करने का कर रहे थे प्रयास
    Next Article
    पांच लाभार्थियों को दो बार मिला आवास लाभ:उन्नाव में मुख्यमंत्री आवास योजना में अनियमितता, सचिव निलंबित, FIR

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment