Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    साई सुदर्शन ने तीसरा IPL शतक लगाया:गुजरात ने बेंगलुरु को 206 रन का टारगेट दिया; हेजलवुड, सुयश और भुवनेश्वर को एक-एक विकेट

    20 hours ago

    2

    0

    गुजरात टाइटंस ने साई सुदर्शन के शतक की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 206 रन का टारगेट दिया। सीजन के 34वें मुकाबले में बेंगलुरु ने एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। शुक्रवार को गुजरात ने 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 205 रन बनाए। सुदर्शन ने 100 रन की पारी खेली, जो उनका IPL में तीसरा शतक रहा। उनके अलावा कप्तान शुभमन गिल ने 32 रन बनाए। जेसन होल्डर 10 बॉल पर 21 रन बनाकर नाबाद लौटे। बेंगलुरु की ओर से जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा और भुवनेश्वर कुमार को एक-एक विकेट मिला। मैच का स्कोरबोर्ड… दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB): रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम और सुयश शर्मा। इम्पैक्ट प्लेयर्स- जैकब बेथेल, जॉर्डन कॉक्स, मंगेश यादव, विकी ओस्तवाल, वेंकटेश अय्यर। गुजरात टाइटंस (GT): शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, जेसन होल्डर, राशिद खान, मानव सुथार, कागिसो रबाडा और मोहम्मद सिराज। इम्पैक्ट प्लेयर्स- प्रसिद्ध कृष्णा, अनुज रावत, ग्लेन फिलिप्स, निशांत सिंधु, अरशद खान।
    Click here to Read more
    Prev Article
    IPL के बीच शिमला पहुंचीं प्रीति जिंटा:किन्नौरी टोपी में शेयर की फोटो, बोली- 'गर्मी और आईपीएल से ब्रेक लेने आई हूं
    Next Article
    VIDEO: PM मोदी ने आरजी कर पीड़िता की मां के साथ साझा किया मंच, TMC पर जमकर साधा निशाना

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment