Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सजेती में शराब के पैसे पर मारपीट, मजदूर की मौत:चार आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने देर शाम कोर्ट में पेशकर जेल भेजा

    5 hours ago

    2

    0

    सजेती थाना क्षेत्र के बांध गांव में बीते दिन शराब के लिए पैसे न देने पर हुई मारपीट में घायल मजदूर की एक दिन बाद मौत हो गई थी। पुलिस ने परिजनो की तहरीर पर मारपीट के मुकदमे में गैर इरादान हत्या की धारा बढ़ाने के साथ चार हत्यारोपियों को मंगलवार शाम गिरफ्तार कर न्यायालय में पेशकर जेल भेज दिया है। घाटमपुर एसीपी कृष्णकांत यादव ने बताया कि मंगलवार को सजेती पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के मामले में फरार चल रहे हत्यारोपी छोट बउवा उर्फ अरविन्द, पोलू उर्फ पुष्पेन्द्र, अनिल, धुल्लू उर्फ सौरभ निवासी ग्राम बांध थाना सजेती को मंगलवार शाम गिरफ्तार कर न्यायालय में पेशकर जेल भेजा गया है। पुलिस घटना की गहनता से जांच कर रही है। पूरा मामला विस्तार से पढ़िए… सजेती थाना क्षेत्र के बांध गांव निवासी धर्मेंद्र संखवार (50) मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। परिजनों के अनुसार कुछ समय पहले उनकी एक किडनी का ऑपरेशन हुआ था, जिससे वह पहले से ही कमजोर थे। बीती शुक्रवार शाम उनका बेटा रत्नेश गांव में ही मौजूद छोटे बउआ के संपर्क में आया, जहां शराब के लिए पैसे मांगने को लेकर विवाद शुरू हो गया था। पैसे न देने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए रत्नेश के साथ मारपीट शुरू कर दी। जान बचाकर रत्नेश घर की ओर भागा तो आरोपी छोटे बउआ ने अपने पिता अनिल, भाई पोलू समेत गांव के सिद्धू और धूल्लू को बुला लिया। इसके बाद सभी ने मिलकर रत्नेश, उसके पिता धर्मेंद्र और भाई साजन को घेरकर बेरहमी से पीटा। मारपीट में धर्मेंद्र को गंभीर चोटें आईं थी। घटना के बाद परिजन घायल धर्मेंद्र को लेकर सजेती थाने पहुंचे, जहां पुलिस ने उन्हें मेडिकल के लिए भेजते हुए आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर मेडिकल के बाद धर्मेंद्र रात में घर लौट आए। शनिवार शाम अचानक उनकी हालत बिगड़ गई। परिजन उन्हें अनूपुर मोड़ स्थित डॉक्टर के पास लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। पुलिस ने हत्यारोपी चार को न्यायालय में पेशकर जेल भेजा गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज अलोपीबाग गुरुद्वारा में बैसाखी पर्व की धूम:खालसा पंथ स्थापना दिवस पर कीर्तन, अरदास और लंगर
    Next Article
    IPL में चेन्नई ने 193 का टारगेट दिया:कोलकाता के 6 बैटर्स आउट; नूर ने रहाणे, ग्रीन और रिंकू को पवेलियन भेजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment