Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संजय निषाद बोले-अखिलेश यादव लाशों पर करते हैं राजनीति:संभल को 'हड्डी वाला' नहीं, 'ऐतिहासिक धाम' वाला जिला बताया, भजनों पर झूमे

    2 hours ago

    1

    0

    संभल के श्रीकल्कि धाम में भगवान श्रीविष्णु के दसवें अवतार भगवान श्रीकल्कि जयंती कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के मत्स्य मंत्री संजय निषाद शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने पश्चिम बंगाल चुनाव में जनता से डबल इंजन की सरकार बनाने की अपील की। उन्होंने यह भी कहा कि पहले संभल को 'हड्डी वाला जिला' कहा जाता था, लेकिन अब इसे 'धाम वाला जिला' कहा जाएगा। मंगलवार दोपहर तहसील संभल के थाना ऐंचौड़ा कम्बोह गांव स्थित श्रीकल्कि धाम में जयंती समारोह में पहुंचे कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने कहा कि वे सौभाग्यशाली हैं कि उन्हें इस अवतार स्थल के दर्शन का अवसर मिला। उन्होंने इस भूमि को 'स्वर्ग की भूमि' बताया और जगद्गुरु प्रमोद कृष्णम् का उल्लेख किया। निषाद ने कहा कि राम मंदिर के उद्घाटन के बाद अगर किसी जगह का उद्घाटन हुआ है, तो वह कल्कि धाम का है। मंत्री निषाद ने जोर देकर कहा कि संभल को अब 'हड्डियों का जिला' नहीं, बल्कि एक 'ऐतिहासिक धाम का जिला' कहा जाएगा। उन्होंने इसे एक अद्भुत नज़ारा बताया और कहा कि तमाम शंकराचार्य और राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय स्तर के लोग यहां आए थे। उन्होंने कल्कि धाम के विकास की इच्छा व्यक्त करते हुए कहा कि संस्कार से विचार और विचार से व्यवहार बनता है, जिससे अच्छी सरकार बनती है। उन्होंने मुगलों और अंग्रेजों द्वारा मिटाए गए संस्कारों को फिर से स्थापित करने की बात कही। गाजीपुर में अखिलेश यादव के दौरे के रद्द होने पर संजय निषाद ने उन पर 'लाशों पर राजनीति' करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि समाज में शांति और सद्भाव होना चाहिए और किसी भी घटना को तालमेल व सौहार्द में बदलना चाहिए। अखिलेश यादव द्वारा कानून व्यवस्था पर सवाल उठाने पर निषाद ने कहा कि उन्हें अपने कार्यकाल (2017 से पहले) की स्थिति देखनी चाहिए और वर्तमान (2017 के बाद) की स्थिति से तुलना करनी चाहिए, क्योंकि जनता सब जानती है। पश्चिम बंगाल के चुनाव पर कहा कि चुनाव हम जीतेंगे और एनडीए की सरकार बनेगी। कल 29 अप्रैल को होने वाले मतदान पर संजय निषाद ने अपील करते हुए कहा कि केंद्र और राज्य में एक सरकार हो, 'डबल इंजन' की सरकार वहाँ की जनता बनाए। कल होने वाले गंगा एक्सप्रेस-वे पर उद्घाटन पर संजय निषाद ने कहा कि सौभाग्यशाली हैं कि पहले की सरकारों की नियत खराब थी, तो नीति बनाए नहीं। देखो किस तरीके से मोदी ने नीति बनाई और देखो लोगों के लिए समय बड़ा कीमती है। किसी भी देश के विकास के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर आवश्यक है। लोगों के लिए समय बहुत कीमती है। विकास के क्रम में आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दूंगा कि यह उत्तर प्रदेश अब सर्वोत्तम प्रदेश है और अब इसको सबसे अधिक एक्सप्रेस-वे का ख्याति प्राप्त है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरदोई-सीतापुर मार्ग पर सड़क हादसे में दो साढ़ू की मौत:शादी से लौटते समय कार ने बाइक को मारी थी टक्कर, इलाज के दौरान गई जान
    Next Article
    न्यायाधीश और डीएम ने किया बाल गृहों का निरीक्षण:किशोर, सूरजकुंड बाल गृह व नारी निकेतन में सुविधाओं की ली जानकारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment