Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संजय सिंह की 'रोजगार-न्याय' पदयात्रा का दूसरा दिन:बोले: जनता बेरोजगारी, महंगाई से परेशान; PM विदेश यात्राओं में व्यस्त

    1 day ago

    1

    0

    आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह के नेतृत्व में "रोजगार दो, सामाजिक न्याय दो" पदयात्रा का दूसरा दिन रहा। यह यात्रा मेरठ से गाजियाबाद तक निकाली जा रही है। संजय सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता अब बेरोजगारी, सामाजिक अन्याय, पेपर लीक, आरक्षण पर हमले और बुलडोजर की राजनीति के खिलाफ आवाज उठा रही है। सांसद संजय सिंह का जगह-जगह कार्यकर्ताओं, युवाओं, महिलाओं और स्थानीय नागरिकों ने स्वागत किया। उन्होंने बताया कि AAP अपनी आठ चरणों की पदयात्राओं में से चार चरण पूरे कर चुकी है। मेरठ से शुरू हुआ यह पांचवां चरण 16 मई से 20 मई तक चलेगा। उन्होंने इसे सिर्फ एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि युवाओं के रोजगार, सामाजिक न्याय और संवैधानिक अधिकारों की लड़ाई बताया। संजय सिंह ने भाजपा सरकार पर युवाओं का भविष्य बर्बाद करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकारी नौकरियां खत्म की जा रही हैं, भर्ती परीक्षाओं के पेपर लगातार लीक हो रहे हैं, जिससे लाखों युवा बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं। उन्होंने गरीब रेहड़ी-पटरी वालों पर बुलडोजर चलाने और दलितों, पिछड़ों, अनुसूचित जाति एवं जनजाति के लोगों के अधिकारों तथा आरक्षण पर 'डाका' डालने का मुद्दा उठाया। संजय सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जाति और धर्म के नाम पर भेदभाव किया जा रहा है, और पासी समाज के बुजुर्ग तक को अपमानित किया जाता है, जिस पर सत्ता में बैठे लोग चुप्पी साध लेते हैं। उन्होंने जनता से बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के संविधान के अनुसार व्यवस्था चलाने और सामाजिक न्याय दिलाने के आंदोलन से जुड़ने का आह्वान किया। संजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश यात्राओं और बढ़ती महंगाई पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश की जनता महंगे पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस और बेरोजगारी से परेशान है, जबकि प्रधानमंत्री विदेश यात्राओं में व्यस्त हैं और कम खर्च की नसीहत देते हैं। यूपी सह प्रभारी एवं दिल्ली के विधायक सुरेंद्र चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश के युवाओं को बेरोजगारी, पेपर लीक और भ्रष्टाचार के दलदल में धकेल दिया है। उन्होंने कहा कि लाखों पढ़े-लिखे युवा रोजगार की तलाश में दर-दर भटक रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:बागेश्वर धाम से लौट रहे 4 लोगों की मौत, बहन को बचाने में डूबा भाई; दलित को थूक चटवाया
    Next Article
    रायबरेली में युवक की नदी में डूबने से मौत:दोस्तों संग गया था नहाते, पुलिस जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment