Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संजय सेतु मरम्मत के लिए दो महीने बंद:बलरामपुर में बसों का रूट बदला, यात्रियों का किराया-दूरी बढ़ी

    2 hours ago

    1

    0

    बलरामपुर में सरयू नदी पर बना संजय सेतु मरम्मत कार्य के कारण 16 अप्रैल से अगले दो महीने के लिए बंद कर दिया गया है। इस अवधि में पुल पर भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। बलरामपुर डिपो की बसों के रूट में बदलाव किया गया है। रूट बदलने से यात्रियों को अब अधिक दूरी तय करनी होगी और किराया भी बढ़ेगा। चलहारी घाट के रास्ते लखनऊ जाने वाली बसों को लगभग 199 किलोमीटर की दूरी तय करनी होगी, जिसका किराया 272 रुपये होगा। अयोध्या मार्ग से जाने पर दूरी 244 किलोमीटर हो जाएगी और किराया 370 रुपये लगेगा। पहले संजय सेतु के रास्ते गोंडा होकर लखनऊ की दूरी 167 किलोमीटर थी, जिसके लिए 231 रुपये किराया लगता था। डिपो प्रशासन के अनुसार, पुल बंद रहने के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए संजय सेतु के पास दो बसें उपलब्ध रहेंगी। रात में पीपा पुल के माध्यम से सरयू नदी पार करने वाले यात्रियों को इन बसों से बलरामपुर तक पहुंचाया जाएगा। गुरुवार से पैंटून पुल पर केवल हल्के वाहन, जैसे कार, बाइक और छोटे स्कूली वाहन ही चलेंगे। रूट लंबा होने और किराया बढ़ने से परिवहन निगम की आय प्रभावित होने की आशंका है। इस रूट बदलाव का असर रेलवे पर भी देखा जा सकता है। गोरखपुर से बलरामपुर होते हुए लखनऊ जाने वाली इंटरसिटी ट्रेनों में यात्रियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। वर्तमान में इस मार्ग पर प्रतिदिन लगभग पांच ट्रेनें चलती हैं और करीब तीन हजार यात्री लखनऊ की यात्रा करते हैं। हालांकि, रेलवे अधिकारियों ने अतिरिक्त कोच या नई ट्रेन चलाने की किसी योजना से इनकार किया है। परिवहन विभाग के अनुमान के मुताबिक, डायवर्जन के कारण बसों की आय में गिरावट आ सकती है। डिपो की वर्तमान दैनिक आय लगभग 12.5 लाख रुपये है, जिस पर इस बदलाव का सीधा असर पड़ने की संभावना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पंचायत चुनाव समय पर क्यों नहीं… सुनवाई आज:हाईकोर्ट में यूपी सरकार ने दाखिल किया जवाब, डबल बेंच सुनेगी मामला
    Next Article
    वैशाली ने चेस कैंडिडेट्स टूर्नामेंट जीता:पहली भारतीय महिला बनीं; अब वर्ल्ड चैंपियनशिप में चीन की जू वेनजुन से भिड़ंत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment