Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    स्कूल जाते समय टीचर की सड़क हादसे में मौत:लखीमपुर-गोला मार्ग पर ट्रक ने मारी टक्कर, चालक फरार

    33 minutes ago

    1

    0

    लखीमपुर के बेहजम ब्लॉक के यंगपुर स्कूल में तैनात शिक्षक परमानंद (46) की गुरुवार सुबह सड़क हादसे में मौत हो गई। वह रोज की तरह अपनी बुलेट बाइक से स्कूल जा रहे थे। लखीमपुर-गोला मार्ग पर ढसरापुर तिराहे के पास यह हादसा हुआ। पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि परमानंद ट्रक के अगले हिस्से में दब गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस की मदद से घायल शिक्षक को जिला अस्पताल ओयल भेजा गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी जान चली गई। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक और बाइक को कब्जे में ले लिया है। फरार चालक की तलाश की जा रही है और हादसे के संबंध में आगे की कार्रवाई जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली पहुंचे सपा के राष्ट्रीय अखिलेश यादव:एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, थोड़ी देर बाद रामपुर जाएंगे
    Next Article
    लखनऊ में पार्षद पर पिस्तौल-तानकर जान से मारने की धमकी:बोले- अभी ट्रेलर है, मारकर फेंक देंगे; कार्रवाई की मांग पर थाने में धरना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment