Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सिकन्दरपुर विधानसभा सीट भाजपा की पहली पसंद बनी:पार्टीवार BJP से संजय, बसपा से भारतेंदु पहली पसंद; जानिए विधायक की स्थिति

    8 hours ago

    1

    0

    बलिया की सिकन्दरपुर विधानसभा सीट पर सपा विधायक जियाउद्दीन रिजवी को जनता ने पसंद नहीं किया है। भास्कर के सर्वे में 63% जनता का मत है कि इन्हें टिकट नहीं मिलना चाहिए। हालांकि सपा में उम्मीदवार के रूप में पहली पसंद जियाउद्दीन रिजवी हैं। यहां पर पार्टी के रूप में सबसे पहली पसंद भाजपा की है। दूसरे नंबर पर सपा, तीसरे नंबर पर बसपा है। पार्टी के रूप में जनता की पहली पसंद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) है। इसके बाद दूसरे नंबर पर समाजवादी पार्टी और तीसरे नंबर पर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) को पसंद किया गया है। पार्टीवार उम्मीदवारों की बात करें तो सपा में मौजूदा विधायक जियाउद्दीन रिजवी को 69 प्रतिशत लोगों ने पसंद किया है। दूसरे नंबर पर सेबुल इस्लाम हैं, जिन्हें 14 प्रतिशत लोगों ने अपनी पसंद बताया। शेख अमान उल्लाह को 6% लोगों ने पसंद किया है। वहीं, जुबेर सोनू को 3 प्रतिशत लोगों ने पसंद किया है। भाजपा में पूर्व विधायक संजय यादव जनता की पहली पसंद हैं, जिन्हें 57 प्रतिशत लोगों का समर्थन मिला है। पूर्व मंत्री राजधारी को 22 प्रतिशत लोगों ने पसंद किया है, जबकि पूर्व विधायक भगवान पाठक को 6 प्रतिशत लोगों ने अपनी पसंद बताया। बसपा के उम्मीदवारों में भारतेंदु चौबे को 41 प्रतिशत लोगों ने पसंद किया है। इसके अलावा, विश्राम मौर्य को 31 प्रतिशत लोगों ने अपनी पसंद के रूप में चुना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आशुतोष ब्रह्मचारी को 2 साल में 6वीं बार धमकी:प्रयागराज समेत पांच जिलों में शिकायतें, पाक के नंबरों के इस्तेमाल का दावा
    Next Article
    सिकंदरा सीट पर सपा से मिथलेश कटियार पहली पसंद:कांग्रेस से अरविंद पाल, बसपा से कैप्टन इंदरपाल, विधायक अजीत पाल का क्या हुआ जानिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment