Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आशुतोष ब्रह्मचारी को 2 साल में 6वीं बार धमकी:प्रयागराज समेत पांच जिलों में शिकायतें, पाक के नंबरों के इस्तेमाल का दावा

    6 hours ago

    1

    0

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद से जुड़े पक्षकार आशुतोष ब्रह्मचारी ने एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिलने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पिछले दो वर्षों में उन्हें कुल छह बार धमकियां मिल चुकी हैं, जिनमें कई बार पाकिस्तान के नंबरों का इस्तेमाल होने का दावा किया गया है। मामले की गंभीरता इस बात से भी बढ़ जाती है कि कुछ घटनाओं में अदालत और जज को भी बम से उड़ाने की धमकी देने की बात सामने आई है। गलत ताकतों के निशाने पर हूं आशुतोष ब्रह्मचारी का कहना है कि वे अन्याय के खिलाफ लगातार लड़ाई लड़ रहे हैं, इसी कारण वे निशाने पर हैं। उनका दावा है कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि के पक्षकार होने के चलते वे पहले से ही आतंकी संगठनों के टारगेट पर हैं। साथ ही संत समाज में गलत कार्यों के खिलाफ आवाज उठाने के कारण भी उन्हें धमकाया जा रहा है। इस बार मामला और भी गंभीर है क्योंकि न सिर्फ उन्हें बल्कि जज का नाम लेकर भी धमकाया गया। ज्यादातर मामलों में जांच अभी जारी खास बात यह है कि इनमें से जितने भी मामलों में शिकायत की गई, उनमें से ज्यादातर में धमकी देने वालों को ट्रेस नहीं किया जा सका। प्रयागराज में भी दर्ज दो मामलों में अब तक कि जांच में जिस नंबर से धमकी आई, उसके संबंध में जांच जारी है। हालांकि आशुतोष ब्रह्मचारी का यह भी दावा है कि पूर्व में उन्हें जिन नंबरों से धमकी मिली थी, वह पाकिस्तान के थे। आगरा एटीएस ने जांच में यह पाया था कि इनमें से धमकी देने वाला पाकिस्तान का आतंकी था जो सर्जिकल स्ट्राइक में मारा गया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दफन हो चुकी युवती के शव के पोस्टमार्टम की मांग:कौशांबी में छोटी बहन ने एसपी-डीएम को सौंपी ऑडियो रिकॉर्डिंग, जहरीला पदार्थ खाया था
    Next Article
    सिकन्दरपुर विधानसभा सीट भाजपा की पहली पसंद बनी:पार्टीवार BJP से संजय, बसपा से भारतेंदु पहली पसंद; जानिए विधायक की स्थिति

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment