Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    स्कॉर्पियो ने कॉलोनी में खड़ी दो कारों में मारी टक्कर:मेरठ में घर के बाहर खड़ी गाड़ियों को भारी नुकसान, ड्राइवर की तलाश जारी

    2 hours ago

    1

    0

    मेरठ के कंकरखेड़ा-सरधना रोड स्थित डिफेंस एंक्लेव कॉलोनी में शुक्रवार सुबह एक स्कॉर्पियो ने घर के बाहर खड़ी दो कारों को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। स्कॉर्पियो सवार जबरन कॉलोनी में घुसे और इस घटना को अंजाम दिया। क्षतिग्रस्त हुई कारों में से एक होंडा सिटी थी, जो आर्मी से रिटायर्ड वेद प्रकाश गोयल के घर के बाहर खड़ी थी। दूसरी कार क्रेटा थी, जो इनकम टैक्स इंस्पेक्टर नीरज पाल (वर्तमान में दिल्ली में तैनात) के मकान के सामने खड़ी थी। तेज गति से आई स्कॉर्पियो ने दोनों गाड़ियों को टक्कर मारी, जिससे वे बुरी तरह चकनाचूर हो गईं। घटना को अंजाम देने के बाद स्कॉर्पियो चालक मौके से फरार हो गया। हालांकि, आसपास मौजूद लोगों ने भागते समय स्कॉर्पियो का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कॉर्पियो में तीन युवतियां और दो युवक सवार थे। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को घटना की सूचना दी। कार मालिकों ने कंकरखेड़ा थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो कंकरखेड़ा के मंगलपुरी क्षेत्र के एक युवक की बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर वाहन और चालक की तलाश शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुल्तानपुर में सड़क हादसा, एक परिवार के तीन घायल:ई-रिक्शा से बचने में कार पेड़ से टकराई, धम्मौर से प्रयागराज जा रहे थे
    Next Article
    बदायूं में तापमान 21 डिग्री, बूंदाबांदी जारी:खेतों में खड़ी गेहूं-सरसों की फसल को नुकसान का खतरा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment